Advertisement

जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान से आए हमलावर?

जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में आतंकवादियों ने शुक्रवार तड़के एक पुलिस थाने पर हमला कर दिया जिसमें एक सुरक्षाकर्मी समेत दो लोगों की मौत हो गई है और तीन अन्य घायल हो गए है। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमत्री उमर अब्दुल्ला का कहना है कि आतंकवादी पाकिस्तान से आए थे।
जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान से आए हमलावर?

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दो से तीन फिदाईन आतंकवादियों का एक समूह शुक्रवार तड़के राजबाग पुलिस थाने में घुस गया और अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया जिसकी बाद में मौत हो गई। 

अधिकारियों ने बताया कि दो नागरिकों समेत तीन लोग घायल हुए हैं। अतिरिक्त सुरक्षाबलों को घटनास्थल पर भेजा गया है और जम्मू-पठानकोट राजमार्ग को ऐहतियातन बंद कर दिया गया है। पुलिस थाने के आसपास पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक से बात की और स्थिति की जानकारी ली। सिंह ने गृह सचिव को स्थिति पर नजदीक से नजर रखने का निर्देश दिया है। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि गृह मंत्रालय स्थिति पर नजदीक से नजर रखे हुए है तथा इस संबंध में और अधिक जानकारी मिलने का इंतजार कर रहा है।

इस बीच जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया, ये फिदाईन गुरूवार रात सीमा पार से आए होंगे और उन्होंने शुक्रवार को सुबह हमला कर दिया। आतंकवादी पहले भी यही तरीका अपनाते रहे हैं। अब्दुल्ला ने ट्वीट किया, मैं जम्मू के कठुआ शहर में शुक्रवार सुबह हुए फिदाईन हमले का सामना कर रहे बहादुर सुरक्षाकर्मियों के साथ हूं।

कठुआ और सांबा जिलों में 2013 और 2014 में पुलिस थानों और सैन्य शिविरों पर इसी प्रकार के आतंकवादी हमले हुए थे। गृह सचिव एल सी गोयल ने जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक से बात की और स्थिति की जानकारी ली। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि गृह मंत्रालय स्थिति पर नजदीक से नजर रखे हुए है तथा इस संबंध में और अधिक जानकारी मिलने का इंतजार कर रहा है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad