Advertisement

हमें दो पुलिस तो रात में घूम सकेंगी खूबसूरत महिलाएं: सोमनाथ भारती

सोमनाथ भारती ने कहा कि अगर दिल्ली सरकार को पूरी आजादी दे दी जाए तो खूबसूरत महिलाएं बिना किसी डर के आधी रात के बाद भी बाहर जा सकेंगी। उन्होंने कहा कि हम पूरी तरह सुरक्षित दिल्ली प्रदान करेंगे।
हमें दो पुलिस तो रात में घूम सकेंगी खूबसूरत महिलाएं: सोमनाथ भारती

नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। भारती ने कहा है कि अगर राष्ट्रीय राजधानी में पुलिस व्यवस्था दिल्ली सरकार के पास हो तो खूबसूरत महिलाएं आधी रात को बाहर जा सकती हैं। भारती ने दिल्ली विधानसभा में जांच आयोग के गठन पर चर्चा के दौरान कहा, मुझे पूरा विश्वास है कि अगर दिल्ली सरकार को पूरी आजादी दे दी जाए तो खूबसूरत महिलाएं बिना किसी डर के आधी रात के बाद भी बाहर जा सकेंगी। उन्होंने कहा कि हम पूरी तरह सुरक्षित दिल्ली प्रदान करेंगे।

 

बीजेपी-कांग्रेस ने जतायी आपत्ति

भारती की टिप्पणी पर भाजपा और कांग्रेस की तीखी प्रतिक्रिया आई। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा, यह महिलाओं को लेकर पूरी तरह बेहूदा और अपमानजनक बयान है लेकिन कानून मंत्री रहते हुए कानून तोड़ने वाले शख्स की तरफ से ऐसा बयान आना हैरानी वाली बात नहीं है। यह वाकई उनका रवैया दिखाता है।

भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि यह आप नेता का अत्यंत आपत्तिजनक बयान है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad