Advertisement

दिल्ली में रोहिणी कोर्ट के जज कोरोना पॉजिटिव, पत्नी भी संक्रमित

दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। अब रोहिणी कोर्ट के एक जज की रिपोर्ट...
दिल्ली में रोहिणी कोर्ट के जज कोरोना पॉजिटिव, पत्नी भी संक्रमित

दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। अब रोहिणी कोर्ट के एक जज की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जज की पत्नी भी इस वायरस से संक्रमित हो गई हैं। कोविड-19 टेस्ट की रिपोर्ट सामने आने के बाद दोनों ने खुद को क्वारेनटाइन कर लिया है।

रोहिणी बार एसोसिएशन  के अध्यक्ष महावीर सिंह शर्मा ने बताया, "रोहिणी कोर्ट के एक जज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इससे पहले उनकी पत्नी कोविड-19 से संक्रमित थी।  दोनों ने खुद को क्वारेनटाइन कर लिया है। रोहिणी कोर्ट कॉम्प्लेक्स आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन कर रहा है।"

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। वहीं राजधानी में सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के संक्रमित होने की हर दिन खबरें सामने आ रही हैं।

दिल्ली में 24 घंटों में 1298 मामले

दिल्ली में मंगलवार को कुल 1298 नए केस सामने आए हैं। जिसके बाद दिल्ली में कोरोना संक्रमण के कुल केस बढ़कर 22,132 हो गए हैं। दिल्ली सरकार के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार कुल 556 लोगों की मौत हो चुकी है. दिल्ली में कोरोना वायरस से ठीक हो चुके मरीजों की संख्या 9,243 हो गई है। दिल्ली में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 12,573 हो गई है।

देश में 5598 मरीजों की गई जानें

देश में भी कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं। देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 97,581 हो गई है। कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों की संख्या भी 95,526 है। कोरोना वायरस के चलते अबतक 5,598 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में अब तक कुल 1,98,706 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad