Advertisement

कांग्रेस के शासनकाल में असम में था बम-बंदूक का दौर, देश में चल रहा सेक्यूलरिज्म-कम्यूनिज्म का खेल: पीएम मोदी

असम के तामुलपुर में आज शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा को संबोधित किया। जहां पीएम ने रैली...
कांग्रेस के शासनकाल में असम में था बम-बंदूक का दौर, देश में चल रहा सेक्यूलरिज्म-कम्यूनिज्म का खेल: पीएम मोदी

असम के तामुलपुर में आज शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा को संबोधित किया। जहां पीएम ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने समय में असम को हिंसा, बम-बंदूक का लंबा दौर दिया। वहीं, एनडीए सरकार असम के हर साथी को साथ लेकर शांति और समृद्धि के रास्ते पर आगे बढ़ रही है। पीएम ने आगे कहा कि देश में कुछ बातें ऐसी गलत चल रही हैं, अगर हम समाज में भेदभाव करके, समाज के टुकड़े करके अपने वोटबैंक के लिए कुछ दे दें तो दुर्भाग्य देखिए उसे देश में सेक्युलरिज्म कहा जाता है। लेकिन अगर सबके लिए काम करें, बिना भेदभाव के सबको देते हैं तो कहते हैं कि ये कम्युनल हैं।

पीएम मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि असम में आप लोगों ने एक बार फिर एनडीए की सरकार बनाना तय कर लिया है। असम की पहचान का बार-बार अपमान करने वाले लोग, असम के लोगों को बर्दाश्त नहीं। असम को दशकों तक हिंसा और अस्थिरता देने वाले, अब असम के लोगों को एक पल भी स्वीकार नहीं हैं। असम के लोग विकास के साथ हैं।

उन्होने आगे कहा हमारा तो मंत्र है सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास है। ये सेक्यूलरिज्म-कम्यूनिज्म के जो खेल चले हैं इसी खेल ने देश का बहुत नुकसान किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यहां के चाय बागान में काम करने वाले साथियों को भी कांग्रेस ने लंबे समय तक अभाव में रखा था। चाय बागान में काम करने वाले लोगों के लिए सबसे ज्यादा काम एनडीए सरकार ने ही किया है।

पीएम मोदी ने कहा, "चुनाव अभी चल रहा है, मैंने कल सुना कि कुछ लोगों ने मान लिया है कि वो चुनाव हार चुके हैं और अगली सरकार कैसी बनेगी, सरकार के लोगों ने क्या पहना होगा उन्होंने इसका वर्णन किया। असम का इससे बड़ा अपमान नहीं हो सकता, अभी से 5 साल बाद असम को कब्जा करने की व्यूहरचना चौंकाने वाली बात है।" असम में तीन चरणों में चुनाव होने हैं। दो चरणों का चुनाव संपन्न हो चुका है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad