Advertisement

प्रसून जोशी करेंगे यूपी के पर्यटन स्थलों की ब्रांडिंग

शुरुआत में प्रचार अभियान को कुम्भ, रामायण सर्किट, बौद्ध सर्किट और काशी के साथ-साथ गंगा पर केन्द्रित रखा जाएगा।
प्रसून जोशी करेंगे यूपी के पर्यटन स्थलों की ब्रांडिंग

- वीरेंद्र सिंह रावत

लखनऊ। बॉलीवुड गीतकार और एड गुरु प्रसून जोशी अब उत्तर प्रदेश के सांस्कृतिक, धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु ब्रान्डिंग में मदद करेंगे।

प्रदेश की पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में सांस्कृतिक, धार्मिक, ऐतिहासिक विरासत की धरोहरें बड़ी संख्या में मौजूद हैं, जो पर्यटन की दृष्टि से आकर्षक और महत्वपूर्ण हैं। देश के पर्यटन की ब्रान्डिंग में ऐतिहासिक और धार्मिक तथ्यों का समायोजन करने की जरूरत है। रीता ने इस सम्बन्ध में प्रसून जोशी के साथ एक बैठक भी की है, जिसमे पर्यटन विभाग में प्रमुख सचिव अवनीश कुमार अवस्थी भी मौजूद थे।

प्रसून जोशी ने कहा कि उत्तर प्रदेश पर्यटन की दृष्टि से विलक्षण है, जिसका व्यापक प्रचार किये जाने की आवश्यकता है। उन्होंने प्रसिद्ध गीत की पंक्ति में इसका उदाहरण देते हुये कहा, ‘‘मेरे महबूब में क्या कुछ नहीं’’। उन्होंने पर्यटन मंत्री से अनुरोध कि प्रदेश में जिन पर्यटन स्थलों की ब्रान्डिंग की जाये वहां उसी स्तर पर विकास भी कराया जाये, जिससे पर्यटकों को उन स्थानों के भ्रमण के समय ब्रान्डिंग का वास्तविक अहसास भी हो सके।

अवनीश वस्थी ने बताया कि प्रदेश में पर्यटन की विविधताओं से अवगत कराते हुए शीर्ष प्राथमिकता पर ‘‘कुम्भ’’ की ब्रान्डिंग किये जाने पर जोर दिया। प्रमुख सचिव ने प्रथम चरण की ब्रान्डिंग को कुम्भ, रामायण सर्किट, बौद्ध सर्किट और काशी के साथ गंगा पर केन्द्रित रखने को कहा।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad