Advertisement

गाय को बचाने के चक्कर में पुलिस की गाड़ी ने 4 लोगों को रौंदा, एक की मौत

उत्तर प्रदेश में गाय को बचाने के चक्कर में बड़ा हादसा हो गया। पुलिस की जीप ने इंसानों की जान ले ली।
गाय को बचाने के चक्कर में पुलिस की गाड़ी ने 4 लोगों को रौंदा, एक की मौत

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में पुलिस की बेकाबू जीप ने गाय को बचाने के चक्कर में दो बच्चों सहित चार लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गम्भीर रुप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती कराया गया है।

डायल 100 की थी गाड़ी

बलरामपुर के हरैया कस्बे में सुबह उषा देवी (60) अपनी दो पोतियों के साथ टहल रही थीं। यूपी डायल 100 की एक जीप गाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे जा रहे चार लोगों को कुचल डाला। पुलिस के अनुसार हादसे में उषा देवी की मौके पर मौत हो गयी जबकि उनकी दो पोतियां और एक अन्य युवक उपेन्द्र गम्भीर रुप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के अनुसार जीप चालक राज कुमार मिश्र के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी गई है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad