Advertisement

मंदसौर: मृतक अभिषेक के परिवार का आरोप, ‘एसडीएम ने राहुल गांधी से मिलने से रोका’

मध्यप्रदेश के मंदसौर में राहुल गांधी के पहुंचने से पहले प्रशासन अलर्ट हो गया है। पिछले साल किसान...
मंदसौर: मृतक अभिषेक के परिवार का आरोप, ‘एसडीएम ने राहुल गांधी से मिलने से रोका’

मध्यप्रदेश के मंदसौर में राहुल गांधी के पहुंचने से पहले प्रशासन अलर्ट हो गया है। पिछले साल किसान आंदोलन में मारे गए लोगों के परिवार वालों को राहुल गांधी से मिलने से रोकने का मामला सामने आया है।

गोली कांड में मारे गए अभिषेक के माता-पिता ने आरोप लगाया है कि प्रशासन उन्हें धमकी दे रहा है कि राहुल गांधी से मिलने नहीं जाएं। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मृतक अभिषेक पाटीदार की मां का कहना है कि उनके छोटे बेटे के पास एसडीएम का फोन आया, जिसमें ये कहा गया कि वो राहुल गांधी से मिलने न जाएं।

मध्य प्रदेश में मंदसौर गोलीकांड की बरसी पर आज राहुल गांधी मंदसौर में रहेंगे। इस दौरान राहुल गांधी किसानों के बीच एक रैली को संबोधित करेंगे। कांग्रेस ने इस रैली को किसान समृद्धि संकल्प रैली का नाम दिया है। मंदसौर में आज ही के दिन एक साल पहले किसानों के ऊपर पुलिस ने गोलीबारी की थी, जिसमें 6 किसानों की मौत हो गई थी।

मृतक किसानों के परिजनों को भी राहुल की रैली में बुलाया गया है। राहुल गांधी इन लोगों से अलग से मुलाकात करेंगे।  इस बीच कांग्रेस का आरोप है कि राज्य सरकार इस रैली को असफल बनाने का प्रयास कर रही है।

बता दें कि मंदसौर गोलीकांड में मारे गए 6 किसानों के परिवारों से मिलने के लिए राहुल गांधी पिछले साल 8 जून को मंदसौर आए थे। तनाव के बीच प्रशासन ने राहुल गांधी को किसानों के परिवार से मिलने की अनुमति नहीं दी थी। उनके मंदसौर जिले में प्रवेश पर भी रोक लगा दी थी।

मध्यप्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में राहुल की इस रैली को राज्य में पार्टी के चुनाव अभियान की शुरुआत भी मानी जा रही है। सूबे में कांग्रेस पिछले 15 सालों से सत्ता से बाहर है और वापसी के लिए पूरी ताकत लगा रही है। जबकि भाजपा भी अपनी सत्ता कायम रखने की कवायद कर रही है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad