Advertisement

अब सोनीपत- करनाल में रुकेगी दिल्ली-चंडीगढ़ शताब्दी

अब दिल्ली से चंडीगढ़ जाने वाली शताब्दी के दो स्टॉप और होंगे। यह स्टॉप सोनीपत और करनाल हैं।
अब सोनीपत- करनाल में रुकेगी दिल्ली-चंडीगढ़ शताब्दी

सोनीपत दिल्ली सीमा से सटा हुआ है और करनाल लगभग दिल्ली और चंडीगढ़ के मध्य पड़ता है। जो लोग समय बचाने के लिए शताब्दी से ही सफर करना चाहते हैं,उन्हें रेलवे के इस कदम से फायदा होगा।

केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से कहा है कि दिल्ली चंडीगढ़ शताब्दी एक्सप्रेस अब सोनीपत और करनाल स्टेशनों पर रूकेगी।

प्रभु ने उन्हें आश्वासन दिया कि राज्य में दो वर्षो में एक भी मानवरहित रेलवे फाटक नहीं होगा। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad