Advertisement

महाराष्ट्र में एनसीपी के दो कार्यकर्ताओं की हत्या

महाराष्ट्र के अहमदनगर में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के दो कार्यकर्ताओं की गोली मारकर...
महाराष्ट्र में एनसीपी के दो कार्यकर्ताओं की हत्या

महाराष्ट्र के अहमदनगर में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के दो कार्यकर्ताओं की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शनिवार की शाम करीब 6.45 बजे तीन बाइक सवार हमलावरों ने एनसी की युवा इकाई के जिला महासचिव 29 वर्षीय योगेश रालेभट और एक अन्य पार्टी कार्यकर्ता राकेश रालेभट पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


पुलिस के अनुसार, दोनों नेता जामनेर में स्थित अपनी दुकान के बाहर बैठे हुए थे तभी हमलावर वहां पहुंचे। इसके बाद बदमाशों ने देसी पिस्तौल से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि दोनों नेताओं को कुल आठ गोलियां मारी गईं।

गंभीर रूप से घायल अवस्था होने पर दोनों नेताओं को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाजे के दौरान उनकी मौत हो गई। अहमदनगर में एक महीने के भीतर राजनीतिक हिंसा की यह दूसरी घटना है।

इसी महीने की शुरुआत में अहमदनगर में शिवसेना के दो नेताओं की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सात  अप्रैल की शाम केडगांव के जिला उपाध्यक्ष संजय केटकर और शिवसेना के ही एक अन्य नेता वसंत थुबे की कुछ लोगों ने बिल्कुल नजदीक से गोली मारकर हत्या कर दी थी। दोनों नेताओं को गोली मारने के बाद हमलावरों ने धारदार हथियार से भी वार किए थे। हमले में दोनों नेताओं की मौके पर ही मौत हो गई थी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad