Advertisement

मध्य प्रदेश: मुंगावली विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को हराया

मध्यप्रदेश की मुंगावली विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह यादव ने...
मध्य प्रदेश: मुंगावली विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को हराया

मध्यप्रदेश की मुंगावली विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह यादव ने बीजेपी प्रत्याशी बाई साहब को 2124 मतो से हरा दिया है।

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में मुंगावली और कोलारस विधानसभा में 22 फरवरी को उपचुनाव हुए थे। मुंगावली उपचुनाव में कुल 13 उम्मीदवार मैदान में थे। मुख्य मुकाबला कांग्रेस के उम्मीदवार बृजेन्द्र सिंह यादव और बीजेपी उम्मीदवार श्रीमती बाई साहब यादव के बीच ही था। मुंगावली सीट पर कांटे के मुकाबले के बीच कांग्रेस प्रत्याशी ने लगभग सभी राउंड में बढ़त बनाए रखी। काउंटिंग का पहला राउंड बीजेपी प्रत्याशी के नाम रहा।

18वें राउंड की काउंटिंग के दौरान एक वक्त ऐसा भी आया जब कांग्रेस प्रत्याशी और एक निर्दलीय प्रत्याशी ने मतगणना रुकवा दी थी लेकिन  19वें राउंड में मतगणना समाप्त होने पर कांग्रेस प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह यादव को 70, 808 वोट मिले जबकि बीजेपी प्रत्याशी बाई साहब को 68,684 वोट मिले। मुंगावली विधानसभा क्षेत्र के वोटों की गिनती अशोकनगर स्थित शासकीय नेहरू डिग्री कॉलेज में की गई।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है।

कोलारस विधानसभा सीट पर भी कांग्रेस आगे

वहीं, कोलारस विधानसभा सीट पर भी कांग्रेस की बढ़त बरकरार है। 20 राउंड की काउंटिंग के बाद कांग्रेस के महेंद्र राम सिंह यादव को 75,049 वोट जबकि भाजपा के देवेंद्र कुमार जैन को 67,434 वोट मिले हैं।

बता दें कि इन दोनों सीटों पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने काफी मेहनत की थी। विधानसभा चुनाव से पहले उनके लिए ये झटके की तरह है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad