Advertisement

महाराष्ट्रः पुलिसकर्मी की पिटाई, जबरन हाथ में भगवा झंडा थमाया

महाराष्ट्र के लातूर में एक पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। गौरतलब है कि पुलिसकर्मी मुस्लिम है। इससे राज्य सरकार की परेशानी बढ़नी तय मानी जा रही है। यही वजह है कि मुख्यमंत्री ने इस मामले पर सख्त रवैया अपनाया है।
महाराष्ट्रः पुलिसकर्मी की पिटाई, जबरन हाथ में भगवा झंडा थमाया

लातूर में चार दिन पहले शिवाजी के जन्मदिन पर निकले जुलूस में भीड़ ने एक विवादित जमीन पर अपना झंडा गाड़ने की कोशिश की, जिसे रोकने के लिए पहुंचे पुलिस वालों पर ही भीड़ ने हमला कर दिया। थाने में तोड़फोड की। यहां तक कि पुलिस वाले की पिटाई की गई।

भीड की पिटाई में बाकी पुलिस वाले तो भाग गए, लेकिन भीड़ ने पुलिस इंस्पेक्टर वाईपी शेख को पकड़ लिया। उनके हाथ में भगवा झंडा थमाया गया। सड़क पर जुलूस निकाला गया। वाईपी शेख से ही विवादित जमीन पर झंडा गड़वा गया। पिटाई से जख्मी इंस्पेक्टर शेख अस्पताल में भर्ती हैं। अब इस मामले में महाराष्ट्र के गृह मंत्री का बयान आया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट कर कहा है कि पुलिस महानिदेशक और गृह राज्य मंत्री लातूर के पानगांव का दौरा करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री का ये भी कहना है कि सरकार ऐसा नहीं मानती की लातूर में किसी एक खास व्यक्ति पर हमला हुआ है बल्कि ये हमला पुलिस पर है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad