Advertisement

मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार, सीएम शिवराज की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात; सियासी अटकलें हुई तेज

मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकले पहले से तेज थी, उस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की...
मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार, सीएम शिवराज की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात; सियासी अटकलें हुई तेज

मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकले पहले से तेज थी, उस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की मुख्यमंत्री निवास पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बी डी शर्मा और संगठन मंत्री सुहास भगत के साथ आज हुई लंबी मुलाकात के बाद यह अटकलें और बढ़ गई है। हालांकि राज्य सरकार की ओर से अभी तक इस बारे में औपचारिक रूप से कुछ भी नहीं कहा गया है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री सुहास भगत आज सुबह मुख्यमंत्री निवास पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री चौहान के साथ दोनों नेताओं की काफी देर तक बैठक चली। उपचुनाव के नतीजों के 24 दिन बाद हो रही यह मुलाकात मंत्रिमंडल और भाजपा संगठन के विस्तार को लेकर अहम मानी जा रही है। इसमें इस्तीफा देने वाले दोनों पूर्व मंत्रियों तुलसी सिलावट, गोविंद राजपूत के अलावा चुनाव हारे तीन मंत्रियों इमरती देवी, गिर्राज दंडोतिया और एदलसिंह कंसाना को सरकार या निगम मंडलों में जगह देने पर विचार किया गया है।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आज दोपहर तीन बजे लखनऊ से विशेष विमान से भोपाल आएंगी। एयरपोर्ट से सीधे वे राजभवन पहुंचेंगी। इधर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह ने राज्यपाल के आने के पहले राजनीतिक बैठकों के लिए समय रिजर्व रखा था। मुख्यमंत्री ने सुबह से दोपहर तक राजनीतिक मुलाकातें करके कई मुद्दों पर आपसी सहमति बना ली है। राज्यपाल के अचानक भोपाल प्रवास को भी इसी राजनीतिक सरगर्मी से जोड़कर देखा जा रहा है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad