Advertisement

मध्यप्रदेश के रायसेन में दो गुटों के बीच भिड़ंत, गोली लगने से व्यक्ति की मौत, कई घायल, 17 गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में दो समूहों के बीच झड़प में एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई और कुछ लोग...
मध्यप्रदेश के रायसेन में दो गुटों के बीच भिड़ंत, गोली लगने से व्यक्ति की मौत, कई घायल, 17 गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में दो समूहों के बीच झड़प में एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई और कुछ लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में अब तक 17 लोगों की गिरफ्तारी की है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि जिला मुख्यालय से करीब 115 किलोमीटर दूर खमरिया पौड़ी गांव में यह घटना हुई, जिसमें दोनों पक्षों के लोगों ने लाठियों और पत्थरों का इस्तेमाल किया और आगजनी और फायरिंग भी की।

पुलिस के सिलवानी अनुमंडल अधिकारी (एसडीओपी) पीएन गोयल ने कहा, "हिंसा में दो दुकानें और तीन दोपहिया वाहन जल गए। 25-26 साल के एक व्यक्ति की शनिवार सुबह गोली लगने से मौत हो गई। घायलों को रायसेन जिला अस्पताल और भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"

उन्होंने कहा कि अब तक 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि एक समुदाय के एक व्यक्ति के बहस के दौरान दूसरे समुदाय के एक लड़के को थप्पड़ मारने के बाद हिंसा शुरू की।

एसडीओपी ने कहा, "हमने दो 12 बोर राइफलें और हिंसा से जुड़े वाहन बरामद किए हैं। दोनों समूहों ने एक दूसरे पर गोलीबारी का आरोप लगाया है।"

अधिकारी ने कहा, "सीआरपीसी की धारा 144, जो एक निश्चित संख्या में लोगों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध लगाती है, को क्षेत्र में लागू किया गया है। कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए होशंगाबाद और सागर सहित चार जिलों के पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।"

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के हमीदिया अस्पताल में घायलों से मुलाकात की।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad