Advertisement

बिहार कांग्रेस में बड़ा बदलाव, मदन मोहन झा बने कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष

कांग्रेस ने बिहार में बड़ा बदलाव करते हुए विधान परिषद के सदस्य डॉक्टर मदन मोहन झा को प्रदेश की कमान...
बिहार कांग्रेस में बड़ा बदलाव, मदन मोहन झा बने कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष

कांग्रेस ने बिहार में बड़ा बदलाव करते हुए विधान परिषद के सदस्य डॉक्टर मदन मोहन झा को प्रदेश की कमान सौंप दी है। इससे पहले कौकब कादरी के पास राज्य के प्रभारी अध्यक्ष का पद था।

राहुल गांधी ने झा और सिंह की नियुक्ति की

पार्टी के संगठन महासचिव अशोक गहलोत ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह को प्रदेश चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। गहलोत की ओर से जारी बयान के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने झा और सिंह की नियुक्ति की है। इनके अलावा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चार कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त किए गए हैं।

कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी इन्हें

अशोक कुमार, कौकब कादरी, समीर कुमार सिंह और श्याम सुंदर (धीरज) को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी की 23 सदस्यीय कार्य समिति और 19 सदस्यीय सलाहकार समिति का भी गठन किया गया है।

जानें कौन हैं मदन मोहन झा

-    मदन मोहन झा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य हैं

-    इससे पहले वे महागठबंधन की सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं

-    वे भूमि सुधार मंत्री के तौर पर महागठबंधन में कार्य कर चुके हैं

-    मदन मोहन झा कांग्रेस के पुराने दिग्गज नेता माने जाते हैं

-    वे दरभंगा के मनीगाछी के बधात गांव के रहनेवाले हैं

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad