Advertisement

केशव मौर्य के पोस्टर पर विवाद

उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष केशव मौर्य अपने नाम को जरा गंभीरता से ले बैठे हैं। केशव यानी कृष्ण मान कर उनके समर्थकों ने एक पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर को लेकर विवाद हो गया है। सपा ने भाजपा पर लोगों के धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचाने और भगवान की छवि को कलंकित करने का आरोप लगाया है।
केशव मौर्य के पोस्टर पर विवाद

इस पोस्टर में मौर्य को भगवान कृष्ण के रूप में दिखाया गया है और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहित अन्य राजनेताओं को कौरव के रूप में चित्रित किया गया है।

राज्य भाजपा अध्यक्ष के शहर आगमन से पूर्व सोशल मीडिया में वायरल होने वाला पोस्टर आज यहां के कुछ लोगों द्वारा जारी किया। हालांकि, भाजपा ने खुद इससे दूरी बनाए रखी और विवादास्पद पोस्टर के साथ किसी तरह के जुड़ाव का खंडन किया है।

भाजपा के विधान पार्षद लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि भाजपा का पोस्टर से कोई लेना देना नहीं है और पार्टी हमेशा से ऐसी चीजों के विरोध में रही है। यह पोस्टर रूपेश नामक एक व्यक्ति द्वारा जारी किया गया है जिसका नाम इसके नीचे दाहिने किनारे पर लिखा गया है।

समाजवादी पार्टी के नेता मनोज राय धूपचांदी ने भाजपा पर देवी और देवताओं के प्रतीकों का इस्तेमाल कर सांप्रदायिक तनाव भड़काने का आरोप लगाया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad