Advertisement

केरल का जीशा मर्डर केस: दोषी को फांसी की सजा, अदालत ने सुनाया फैसला

केरल के जीशा मर्डर केस में कोर्ट ने दोषी को सजा-ए-मौत देने का फैसला सुनाया है। दोषी अमीरुल इस्लाम को आज...
केरल का जीशा मर्डर केस: दोषी को फांसी की सजा, अदालत ने सुनाया फैसला

केरल के जीशा मर्डर केस में कोर्ट ने दोषी को सजा-ए-मौत देने का फैसला सुनाया है। दोषी अमीरुल इस्लाम को आज सजा सुनाने के लिए आज एर्नाकुलम सेशन कोर्ट लाया गया था। उसे कोर्ट ने कल दोषी पाया था।


28 अप्रैल 2016 को 30 वर्षीय लॉ स्टूडेंट जीशा की पेरुंमबवूर स्थित उनके घर पर रेप और हत्या कर दी गई थी। असम से केरल आया मजदूर अमीरुल नशे की हालत में जिशा के घर में जबरन घुस गया था। उसी ने जीशा का बलात्कार और मर्डर किया था। जिसके बाद वह फरार हो गया था।

इस दर्दनाक हादसे ने पूरे देश को हिला कर रखा दिया था। कोर्ट ने अमीरुल को मर्डर, रेप में दोषी करार दिया था। जिशा की मां और अभियोजन पक्ष ने मामले को रेयरेस्ट ऑफ द रेयर बताते हुए मौत की सजा की मांग की थी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad