Advertisement

दिल्ली में दो मासूमों से दुष्कर्म, केजरीवाल ने साधा पीएम और एलजी पर निशाना

दिल्ली में मासूमों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ती जा रही है। पिछले सप्ताह उत्तर पश्चिम दिल्ली में चार साल की लड़की से दुष्कर्म का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि दो नाबालिगों के साथ फिर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस घटना के बाद प्रधानमंत्री और उपराज्यपाल पर एक बार फिर निशाना साधा है। केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री और उपराज्यपाल क्या कर रहे हैं।
दिल्ली में दो मासूमों से दुष्कर्म, केजरीवाल ने साधा पीएम और एलजी पर निशाना

पश्चिम दिल्ली के निहाल विहार इलाके में कल ढाई साल की एक लड़की से बलात्कार किया गया और पूर्वी दिल्ली के आनंद विहार इलाके में पांच साल की एक बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। दक्षिण दिल्ली के निहाल विहार इलाके में कल रात बाइक पर सवार दो लोगों ने ढाई साल की एक लड़की को अगवा कर लिया और उससे कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया।

स्थानीय लोगों ने लड़की को एक पार्क में खून से लथपथ पाया। उसे संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया जहां उसका उपचार हो रहा है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आईपीसी और पोक्सो कानून की विभिन्न धाराओं के तहत एक मामला दर्ज कर लिया गया और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है।

दूसरी घटना में, तीन लोगों ने नशे में कल शाम पूर्वी दिल्ली के आनंद विहार में पांच साल की एक लड़की से सामूहिक दुष्कर्म किया। पीडि़ता को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया। बच्ची की चीख पुकार के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी प्रकाश, रेवती और सीताराम को पकड़ लिया। आरोपियों की पिटाई करने के बाद तीनों को पुलिस को सौंप दिया गया। मामले को खौफनाक बताते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि नाबालिगों के साथ लगातार दुष्कर्म की घटनाएं शर्मनाक और चिंताजनक है। दिल्ली पुलिस सुरक्षा मुहैया कराने में पूरी तरह असफल रही है। प्रधानमंत्राी और उपराज्यपाल क्या कर रहे हैं।केजरीवाल ने ट्वीट किया, मैं दुष्कर्म पीडि़ताओं से मिलने के लिए अस्पताल जा रहा हूं। अस्पतालों में पीडि़ताओं को देखने गयीं दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने घटनाओं को पूरी तरह से घृणित और शर्मनाक बताया।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad