Advertisement

झारखंड: 17 लोगों ने किया था दुष्‍कर्म, पीड़िता की तबीयत बिगड़ी, युवा गांव छोड़कर भागे

झारखंड के दुमका में बीते आठ दिसंबर को जिस महिला के साथ 17 लोगों ने सामूहि दुष्‍कर्म किया था उसकी तबीयत...
झारखंड: 17 लोगों ने किया था दुष्‍कर्म, पीड़िता की तबीयत बिगड़ी, युवा गांव छोड़कर भागे

झारखंड के दुमका में बीते आठ दिसंबर को जिस महिला के साथ 17 लोगों ने सामूहि दुष्‍कर्म किया था उसकी तबीयत बिगड़ गई है। तबीयत खराब होने के बाद उसे दुमका मेडिकल कॉलेज अस्‍पताल में एडमिट कराया गया है। बताया गया कि उसी पीठ में दर्द है, चलने में भी परेशानी है। दुमका पुलिस सूत्रों के अनुसार उसके साथ सामूहिक दुष्‍कर्म के साथ अप्राकृतिक यौनाचार की घटना को भी अंजाम दिया गया। हालांकि पुलिस अभी तक सिर्फ दो लोगों को पकड़ने में सफल हो पाई है।

दुमका एसपी अंबर लकड़ा के अनुसार मुख्‍य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है उसने अपना जुर्म स्‍वीकार किया है और सामूहिक दुष्‍कर्म की घटना में शामिल रहे एक दर्ज लोगों के नाम बताये हैं। पुलिस ने मंगल मुर्मू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है वहीं पहले दिन पकड़ा गया नामजद आरोपी राम मोहली को हिरसात में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

घटना के बाद एसआइटी गठित कर पकड़े गये लोगों के बयान के आधार पर पहचाने गए लोगों के शिकार पाड़ा, हंसडीहा, बरमसिया सहित आधा दर्जन गांवों में छापामारी की गई है। मगर पुलिस कार्रवाई की संभावना को देखते हुए सभी आरोपी गांव छोड़कर फरार हैं। बल्कि कोई आधा दर्जन गांवों के सभी पुरुष पुलिस कार्रवाई की आशंका से लापता हो गये है।

ज्ञात हो कि आठ दिसंबर की रात मुफस्सिल थाना क्षेत्र की रहने वाली पांच बच्‍चों की मां 34 वर्षीय महिला जब अपने पति के साथ साप्‍ताहिक हाट से लौट रही थी 17 लोगों ने पति को बंधक बना सामूहिक दुष्‍कर्म किया था। घटना के बाद राजनीति भी खूब हुई। विपक्षी पार्टी भाजपा ने दुमका से लेकर प्रदेश मुख्‍यालय रांची तक में धरना प्रदर्शन कर सरकार की खिंचाई की आरोपियों को जल्‍द गिरफ्तार करने की मांग की। राजनीतिक दबाव को देखते हुए अपराधिगयों को पकड़ने में नाकाम पुलिस अब जनता से सूचना के स्‍तर पर सहयोग मांग रही है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad