Advertisement

जयललिता पांचवी बार बनीं तमिलनाडु की मुख्यमंत्री

आय से अधिक संपत्ति के मामले में कर्नाटक हाइकोर्ट से बरी होने के बाद जयललिता ने एक बार फिर तमिलनाडु की कमान संभाल ली है। उन्होंने शनिवार सुबह करीब 11 बजे मद्रास यूनिवर्सिटी ऑडिटोरियम में मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है।
जयललिता पांचवी बार बनीं तमिलनाडु की मुख्यमंत्री

शपथ ग्रहण समारोह में सुपरस्टार रजनीकांत भी मौजूद रहे। यह पांचवां मौका है, जब जयललिता तमिलनाडु की मुख्यमंत्री बनी हैं। करीब 8 महीने पहले स्पेशल कोर्ट से सजा मिलने के बाद उन्हें यह पद छोड़ना पड़ा था। उनके साथ 28 मंत्रियों ने भी शपथ ली है। सभी मंत्रियों ने एक साथ शपथ ली है। जयललिता ने उन पुराने मंत्रियों को बनाए रखा है, जो उनके 2011-14 कार्यकाल के दौरान थे।

इसमें वित्त मंत्री के रूप में उनके भरोसेमंद ओ. पन्नीरसेल्वम, बिजली मंत्री के रूप में एन. आर. विश्वनाथन, आवास मंत्री के रूप में आर वैद्यलिंगम, पी. मोहन शामिल हैं। राजभवन ने शपथ ग्रहण से पहले ही मंत्रियों की आधिकारिक सूची जारी कर दी थी। जयललिता के पास गृह, पुलिस, लोक, आम प्रशासन आदि विभाग होंगे। जयललिता के शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय मंत्री राधाकृष्ण भी मौजूद रहे। जयललिता के समर्थकों में जबरदस्त उत्साह है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad