Advertisement

पंजाब में खेत मजदूरों को मिलेगा मुआवजा

पंजाब में कर्ज की वजह से न केवल किसान बल्कि खेत मजदूर भी आत्महत्या कर रहे हैं। राज्य में अरसे से किसानों के अलावा खेत मजदूरों की सुध लेने के लिए आंदोलन भी जारी है। गौरतलब है कि राज्य की कपास पट्टी में सर्वाधिक किसानों ने आत्महत्याएं की हैं। अब सरकार कपास की चुगाई करने वाले उन खेत मजदूरों की स्थिति का जायजा लेगी जो भूख और कर्ज की वजह से आत्महत्याएं करने पर विवश हैं।
पंजाब में खेत मजदूरों को मिलेगा मुआवजा

 

राज्य के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कपास की चुगाई करने वाले खेत मजदूरों की पहचान करने के लिए उचित नीति बनाने के लिए कहा है। इसकी वजह है कि राज्य सरकार द्वारा तयशुदा मुआवजे की राशि का 10 प्रतिशत हिस्सा उन्हें मिल सके। गौरतलब है की अमेरिकन सूंडी के हमले के चलते पंजाब की कपास पट्टी बरबादी के मुहाने पर है। आत्महत्या करने वाले ज्यादातर किसान और खेत मजदूर भी कपास की खेती से जुड़े हैं। वरिष्ठ अधिकारियों से बैठक के दौरान बादल ने कहा कि राज्य के कृषि विभाग ने जाली कीटनाशकों की खरीद करने में शामिल आरोपी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई आरंभ कर दी है। एडीजीपी क्राइम के नेतृत्व वाली विशेष जांच टीम द्वारा जांच करने के बाद घटिया किस्म के कीटनाशकों की सप्लाई करने में शामिल डीलरों विरूद्ध केस दर्ज किए गए हैं। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad