Advertisement

घूंघट को राज्य की पहचान बताने पर घिरी हरियाणा सरकार

हरियाणा सरकार द्वारा प्रकाशित पत्रिका हरियाणा संवाद के एक सप्लीमेंट कृषि संवाद में एक घूंघट काढ़े एक स्त्री का फोटो छपा है। इस फोटो के नीचे कैप्शन है, ‘घूंघट की आन-बान, म्हारा हरियाणा की पहचान।’ इस मसले ने तूल पकड़ लिया है। विपक्ष का कहना है कि इससे भारतीय जनता पार्टी की पिछड़ी सोच का पता चलता है।
घूंघट को राज्य की पहचान बताने पर घिरी हरियाणा सरकार

सरकार के वरिष्ठ मंत्री अनिल विज इस मामले में सफाई देने कूद पड़े हैं। यह मामला उठते ही उन्होंने भाजपा सरकार के दौरान महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए हुए कई कार्यक्रम गिनाए। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार किसी महिला को नहीं कहती कि वह घूंघट में रहे।

 

पत्रिका के मुख्य पृष्ठ पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की तस्वीर है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा और कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला इसे भाजपा पुरातन सोच कह रहे हैं। सुरजेवाला का कहना है कि जिस हरियाणा की बेटियां हर क्षेत्र में नाम कमा रही हैं वहां ऐसी सोच। हाल ही में हरियाणा की बेटी को मिस इंडिया के ताज से नवाजा गया है।  

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad