Advertisement

किसान आंदोलन: मध्य प्रदेश के बाद अब राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, कर्ज माफी की मांग

मध्यप्रदेश के बाद कांग्रेस अब राजस्थान में भी भाजपा सरकार को घेरने की रणनीति तैयार कर ली है।बुधवार को पूरे प्रदेश में किसानों की कर्जमाफी के समर्थन में कांग्रेस आंदोलन करेगी।
किसान आंदोलन: मध्य प्रदेश के बाद अब राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, कर्ज माफी की मांग

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलौत और सचिन पायलट की अगुवाई में किसानों की कर्जमाफी और न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा। इसके लिए जिला और संभाग मुख्यालयों पर भी कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे।

वहीं 16 जून को कांग्रेस नेता कोटा में एक सभा करेंगे, इस सभा में लहसुन किसानों को उपज के सही दाम दिलाने की मांग की जाएगी।

कांग्रेस नेता सचिन पायलट का आरोप है कि राजस्थान में कभी किसान आत्म हत्या नहीं करते थे। मगर पिछले दो सालों में 61 किसानों ने आत्महत्या की है। उन्होंने कहा कि बारिश और ओले से फसल खराब होने के बावजूद किसानों को मुआवजा नहीं मिला है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad