Advertisement

दिल्ली में खतरे के निशान के ऊपर यमुना, 27 ट्रेनें रद्द

दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से लगभग आधा मीटर से ज्यादा ऊपर बह रही है। हरियाणा के हथिनी कुंड से...
दिल्ली में खतरे के निशान के ऊपर यमुना, 27 ट्रेनें रद्द

दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से लगभग आधा मीटर से ज्यादा ऊपर बह रही है। हरियाणा के हथिनी कुंड से लगातार पानी छोड़े जाने की वजह से यमुना का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। इसके कारण ट्रैफिक पुलिस ने लोहे के पुल पर दोनों ओर से यातायात को बंद कर दिया है। वहीं 27 पैसेंजर ट्रेन रद्द कर दी गई हैं और 7 ट्रेनों का रूट बदलना पड़ा है।

हथिनी कुंड से लाखों क्यूसेक पानी छोड़ने का प्रभाव सोमवार को दिखाई देने की बात कही जा रही है। लिहाजा दिल्ली सरकार ने यमुना के किनारे बसे उस्मानपुर, पुश्ते के आसपास रहने वाले लोगों को खाली करा दिया है। यमुना के किनारे बसे लोगों को बाहर निकालकर टेंटों में ले जाया जा रहा है। काफी लोग अभी भी यमुना के किनारे बसे हुए हैं। प्रशासन की ओर से लगातार लोगों को हटाने के लिए चेतावनी जारी की जा रही है। साथ ही किसी भी स्थिति से निपटने के लिए गोताखोरों और बोटों को तैनात कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस संबंध में राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपात बैठक भी की। रविवार सुबह 6 बजे 2 लाख 53 हजार क्यूसेक पानी फिर हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा गया है। ये पानी 31 जुलाई तक दिल्ली पहुंचेगा, जिससे मद्देनजर अभी भी खतरा बना हुआ है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad