Advertisement

देश में बढ़ रहा है साइबर क्राइम, हमें इससे सजग रहने की जरूरतः एसीपी नरेश चंद्र

दिल्लीः विवेक विहार स्थित अर्वाचीन सीनियर सेकेंडर स्कूल में आजादी का 75वा अमृत महोत्सव धूमधाम से...
देश में बढ़ रहा है साइबर क्राइम, हमें इससे सजग रहने की जरूरतः एसीपी नरेश चंद्र

दिल्लीः विवेक विहार स्थित अर्वाचीन सीनियर सेकेंडर स्कूल में आजादी का 75वा अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि एसीपी (नॉर्थ ईस्ट दिल्ली साइबर सेल) नरेश चंद्र ने कहा कि हमें बहुत प्रयासों के बाद आजादी मिली है जिसे संजोए रखने की हमारी जिम्मेदारी है। इस पर उन्होंने देश में बढ़ते साइबर क्राइम के लिए बच्चों को आगाह किया और किसी भी अपरिचित के मैसेज या फोन पर ध्यान न देने की सलाह दी।

प्राचार्या डा उर्मिला शर्मा ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। यहां की सभ्यता और संस्कृति को हमें नमन करना चाहिए। निदेशक अऩुरूप शर्मा ने कहा कि देश को आजाद हुए 75 साल हो गए हैं और देश के पीएम ने इस अवसर पर घर-घर तिरंगा का अभियान चलाया है। हमें भी इस आजादी का सम्मान करना चाहिए, जो हमें स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों के बाद मिली है।

इस अवसर पर बच्चों की प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डीडीसीए की निदेशक अंजलि शर्मा, रिटायर्ड रीजनल डायरेक्टर (शिक्षा विभाग) उषा कुमारी एवं कवि डॉ. विवेक गौतम ने भी विचार व्यक्त किए। वसुंधरा शाखा के निदेशक अभिनव शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया।  एचएम सौम्या अनुरूप शर्मा, साक्षी शर्मा, अधीश वत्स, अरविंद कुमार, सुरेन्द्  कुमार, मोना लूथरा, ज्योति नौटियाल आदि मौजूद रहे। मेधावी छात्रों को प्रश्स्ति पत्र और पुरस्कार दिए गए।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad