Advertisement

कोरोना संक्रमण: 200 से अधिक लोगों के एक जगह जुटने पर प्रतिबंध, आप की पंजाब रैली में आए 40 हजार, कोई कार्रवाई नहीं

चंडीगढ़, पंजाब में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच जहां 11 शहरों में रात के क्फर्यू लगाए गए हैं,सावजर्निक...
कोरोना संक्रमण: 200 से अधिक लोगों के एक जगह जुटने पर प्रतिबंध, आप की पंजाब रैली में आए 40 हजार, कोई कार्रवाई नहीं

चंडीगढ़, पंजाब में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच जहां 11 शहरों में रात के क्फर्यू लगाए गए हैं,सावजर्निक स्थलों पर 200 से अधिक लोगों के जुटने पर प्रतिबंध है वहीं रविवार को मोगा के बाघापुराना मेंं आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल की रैली में 40,000 से अधिक लोगों की भीड़ जुटी। रैली प्रबंधकों का दावा है कि इंतजाम 80,000 लोगों के लिए किया गया था। सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क अनिवार्य था। इसका कितनी गंभीरता से पालन हुआ इसके लिए बकायदा आम आदमी पार्टी ने हेलीकॉप्टर से की विडियोग्रॉफी के विडियो वायरल किए। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल और वित्त मंत्री मनप्रीत बादल के कारोना संक्रमित होने के बाद अकाली दल ने अपनी तमाम रैलियां रद्द की तो उसके बाद कांग्रेस ने भी अपने तमाम राजनीतिक कार्यक्रम रद्द कर दिए।

21 मार्च को बाघापुराना में आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल की रैली भी रद्द करने के सरकार के आदेश को पार्टी ने नकार दिया पर अभी तक पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है जबकि आदेशों का उल्लंघन करने वाले हजारों लोगों पर पिछले दो दिनों में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। फेस मास्क का उल्लंघन करने वालों को आर.टी-पी.सी.आर टैस्ट करवाने के लिए भेजा। मास्क न पहनने वाले 1800 लोगों के चालान किये गए। पुलिस ने 12000 से अधिक लोगों को मुफ्त फेस मास्क भी बाँटे।

शनिवार को मुख्यमंत्री ने पुलिस और स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि वह सार्वजनिक स्थानों पर और सड़कों व गलियों पर बिना फेस मास्क के इधर-उधर घूमने वाले सभी लोगों को नजदीकी आर.टी-पी.सी.आर जांच केंद्र में ले जाएं जिससे कोविड सम्बन्धी जांच की जा सके। पंजाब पुलिस के महानिदेशक दिनकर गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने राज्य में कोविड-19 के फिर से उभार के कारण बढ़ रहे मामलों के बीच सुरक्षा प्रोटोकाॅल का उल्लंघन करने वाले लोगों को सचेत करने के लिए मुहिम शुरू की है। ऐसी 31 टीमें मौके पर आरटी -पीसीआर टैस्ट करवाने के लिए पुलिस टीमों के साथ मिलकर काम कर रही हैं।

जालंधर ग्रामीण और एस.बी.एस. नगर में उल्लंघन करने वाले करीब एक हजार लोगों के आरटी-पीसीआर टैस्ट करवाए गए। डीजीपी ने कहा कि पंजाब पुलिस द्वारा लोगों के कोविड टैस्ट करवाने और चालान काटने के अलावा राज्य में उल्लंघन करने वालों के खिलाफ 7 एफआईआर भी दर्ज की गई हैं।

सरकार के आदेशों के खिलाफ रैली को लेकर आम आदमी पार्टी की मोगा रैली के संयाेंजक विपिन उपाध्याय का कहना है कि पार्टी ने इस मेगा रैली के लिए पुख्ता इंतजाम किए थे। 60 फीट चौड़े और 80 फीट लंबे पंडाल में 80000 लोगों के बैठने की क्षमता थी जिनके लिए 80 हजार मास्क भी मंगाए गए थे पर करीब 40 हजार लोग रैली में आए। पार्टी ने रैली स्थल को बैरिकेडिंग कर कवर किया है। प्रवेश के लिए 12 गेट पर कोविड की जांच के प्रबंध कराए गए थे। जिन लोगांे में बुखार,जुकाम या खांसी जैसे लक्षण थे उन्हें रैली पंडाल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। आम आदमी पार्टी की रैली के संबंध में स्थानीय प्रशासन पार्टी नेताआंे पर कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad