Advertisement

कांग्रेस की महिला नेता ने अजय माकन के खिलाफ मामला दर्ज कराया

राजधानी दिल्ली में कांग्रेस की महिला नेता दिल्‍ली प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष अजय माकन के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। कांग्रेस की बदरपुर जिला अध्यक्ष रचना सचदेव ने अजय माकन पर गंभीर आरोप लगाये हैं। रचना सचदेव का कहना है कि अजय माकन ने उन्हें मानसिक तौर पर काफी प्रताड़ित किया है।
कांग्रेस की महिला नेता ने अजय माकन के खिलाफ मामला दर्ज कराया

रचना सचदेव ने अजय माकन के साथ-साथ महिला कांग्रेस अध्यक्ष शोभा ओझा और कांग्रेस नेता नेट्टा डीसुजा के खिलाफ भी तुगलक रोड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।

अपनी शिकायत में रचना ने आरोप लगाया है कि एमसीडी चुनाव के दौरान टिकट वितरण में हो रही गड़बड़ी के सिलसिले में उसने राहुल गांधी से मिलकर शिकायत की थी।

जिसके बाद से ही उन्हें परेशान किया जाने लगा। उन्होंने आरोप लगाया कि टिकट वितरण में काफी धांधली की गई, सभी नेताओं ने अपने सगे-संबंधी रिश्‍तेदारों को लाभ पहुंचाया। जिसके बाद राहुल गांधी ने उन्हें इसके खिलाफ कार्यवाही करने का आश्वासन भी दिया था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad