Advertisement

UP: जद्दोजदह के बाद आखिर दिव्यांग को मिला डिसेबिलिटी सर्टिफिकेट

उत्तर प्रदेश के मथुरा में तीन साल से भटक रहे दिव्यांग को आखिरकार आज डिसेबिलिटी सर्टिफिकेट मिल ही गया।...
UP: जद्दोजदह के बाद आखिर दिव्यांग को मिला डिसेबिलिटी सर्टिफिकेट

उत्तर प्रदेश के मथुरा में तीन साल से भटक रहे दिव्यांग को आखिरकार आज डिसेबिलिटी सर्टिफिकेट मिल ही गया। मंगलवार सुबह एक महिला को अपने पीठ पर दिव्यांग पति को उठाए सीएमओ ऑफिस के बाहर देखा गया। यह तस्वीर काफी वायरल हुई, जिसके बाद चारों तरफ यूपी में सरकारी बाबूओं के कामकाज के तरीके को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए। व्हील चेयर नहीं मिलने के कारण महिला अपने दिव्यांग पति को कंधे पर लेकर सीएमओ ऑफिस पहुंची। 

 

<blockquote class="twitter-tweet" data-lang="en"><p lang="en" dir="ltr">Chief Medical Officer (CMO) Mathura issues disability certificate to man who was carried by his wife to the CMO office. <a href="https://t.co/TVEJ7lAC2G">pic.twitter.com/TVEJ7lAC2G</a></p>&mdash; ANI UP (@ANINewsUP) <a href="https://twitter.com/ANINewsUP/status/981405449412136960?ref_src=twsrc%5Etfw">April 4, 2018</a></blockquote>
<script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>


दरअसल, ये महिला अपने पति के लिए दिव्यांग सर्टिफिकेट बनवाने के लिए सीएमओ ऑफिस के चक्कर काट रही है। दिव्यांग पति के लिए व्हील चेयर तक की सुविधा नहीं मिलने के कारण महिला अपने पति को पीठ पर लाद कर सीएमओ ऑफिस के चक्कर लगा रही है। हालांकि अब तक सीएमओ ऑफिस की उदासीनता के कारण सर्टिफिकेट बन नहीं पाया है।

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, महिला ने कहा कि यहां व्हील चेयर या तीन पहिया साइकिल की व्यवस्था तक नहीं है। हम कई ऑफिस का चक्कर काट चुके हैं. लेकिन अभी तक दिव्यांग सर्टिफिकेट नहीं मिला। महिला के पति का पैर तीन साल पहले हुई दुर्घटना में कट गया था। तब से लेकर आज तक वह दिव्यांग सर्टिफिकेट बनवाने के लिए विभागों की चक्कर काट रही हैं लेकिन अब तक कुछ सकारात्म होता हुआ नहीं दिख रहा है।

वहीं, महिला द्वारा पति को पीठ पर लाद कर ले जाने पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि यह सभ्य समाज में होने वाली दुखद घटना है। हम मामले की जांच करेंगे और उसके अनुसार काम करेंगे।

 


 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad