Advertisement

चंडीगढ़ प्रशासन ने सरकारी नौकरियों की आयु सीमा बढ़ाई

चंडीगढ में अब 37 साल तक के युवा सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन कर सकेंगे। प्रशासन ने सभी विभागों में नौकरियों की आयु सीमा 25 से बढ़ाकर 37 साल कर दी है। प्रशासन ने इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी है। यह जानकारी आज यहां सांसद किरन खेर ने पत्रकारों को दी।
चंडीगढ़ प्रशासन ने सरकारी नौकरियों की आयु सीमा बढ़ाई

चंडीगढ़ प्रशासन में पहले सरकारी सेवाओं में नौकरी करने की आयु सीमा 18 से 25 साल थी। जिसे बढ़ाकर अब 18 से 37 साल कर दिया गया है। गौरतलब है कि कुछ अरसा पहले प्रशासन ने सेवाओं में आयु सीमा को बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार को एक पत्र लिखा था। जिसके बाद केंद्र सरकार ने प्रशासन को पत्र लिखकर कहा था कि आयु सीमा बढ़ाने के लिए प्रशासन स्वयं अधिकृत है और इसे वह अपने स्तर पर नोटिफाई कर सकता है। इसके बाद ही प्रशासन ने आयु सीमा को बढ़ाने की नोटिफिकेशन जारी की है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad