Advertisement

गौरी लंकेश हत्या में संघ का हाथ बताने पर इतिहासकार रामचंद्र गुहा को लीगल नोटिस

इस बीच रामचंद्र गुहा ने ट्वीट कर वर्तमान मोदी सरकार पर अप्रत्यक्ष तौर पर निशाना साधते हुए लिखा, 'अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था कि किसी पुस्तक या लेख का जवाब दूसरी पुस्तक या लेख ही हो सकते हैं। लेकिन हम अब वाजपेयी के भारत में नहीं रह रहे।'
गौरी लंकेश हत्या में संघ का हाथ बताने पर इतिहासकार रामचंद्र गुहा को लीगल नोटिस

पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के मामले में संघ परिवार का नाम जोड़ने पर कर्नाटक की भाजपा की यूथ विंग भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने इतिहासकार रामचंद्र गुहा को कानूनी नोटिस भेजा है।


गुहा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि गौरी लंकेश के हत्यारे संघ परिवार से जुड़े हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भाजयुमो की ओर से रामचंद्र गुहा को नोटिस भेजकर तीन के भीतर बिना शर्त माफी मांगने को कहा गया है। यदि वह ऐसा नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। भाजयुमो ने पिछले सप्ताह एक वेबसाइट में प्रकाशित गुहा के बयान के आधार पर उन्हें नोटिस भेजा है। इसमें उन्होंने कहा था, 'इसकी बहुत संभावना है कि गौरी लंकेश के हत्यारे भी उसी संघ परिवार से जुड़े हों, जिससे जुड़े लोगों ने ही दाभोलकर, पानसारे और कलबुर्गी की हत्या की थी।'

अपने लीगल नोटिस में भाजयुमो ने कहा है कि इनमें से कोई भी केस अभी तक हल नहीं हुआ है। नोटिस में यह भी कहा गया है कि ‘हमारे मुवक्किल के संगठन के बारे में जानबूझकर दिए गए, गलत और नपे-तुले आपके बयान से इसके लाखों सदस्यों और इससे सहानुभूति रखने वाले लोगों में काफी रोष है।’

इस बीच रामचंद्र गुहा ने ट्वीट कर वर्तमान मोदी सरकार पर अप्रत्यक्ष तौर पर निशाना साधते हुए लिखा, 'अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था कि किसी पुस्तक या लेख का जवाब दूसरी पुस्तक या लेख ही हो सकते हैं। लेकिन हम अब वाजपेयी के भारत में नहीं रह रहे।' एक और ट्वीट में गुहा ने लिखा, 'आज के भारत में स्वतंत्र लेखकों और पत्रकारों का उत्पीड़न किया जा रहा है। सताया जा रहा है और यहां तक कि हत्याएं कर दी जा रही हैं। लेकिन, हमें चुप नहीं होना है।'


 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad