Advertisement

एनडीए को एकजुट रखने की कवायद में अकाली दल के प्रकाश सिंह बादल से मिले अमित शाह

संपर्क फॉर समर्थन अभियान के तहत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का अलग-अलग क्षेत्र की बड़ी-बड़ी...
एनडीए को एकजुट रखने की कवायद में अकाली दल के प्रकाश सिंह बादल से मिले अमित शाह

संपर्क फॉर समर्थन अभियान के तहत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का अलग-अलग क्षेत्र की बड़ी-बड़ी हस्तियों से मिलने का सिलसिला जारी है। इस कड़ी में गुरुवार को अमित शाह चंडीगढ़ में हैं। संपर्क फॉर समर्थन अभियान के तहत शाह एनडीए गठबंधन के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के अलावा कई नेता शामिल हुए।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अपने चंडीगढ़ के एक दिवसीय दौरे के दौरान सुबह 11.45 बजे मोहाली एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सैक्टर-4 स्थित एम.एल.ए. फ्लैट्स में पहुंचे। जहां पर उन्होंने शिअद सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल तथा अन्य अकाली नेताओं के साथ लोकसभा चुनाव को लेकर गठबंधन की रणनीति पर चर्चा की। 

दोपहर बाद 3 बजे अमित शाह पंजाब भाजपा के कार्यालय में पार्टी नेताओं से मंत्रणा कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। सायं 6 बजे सैक्टर-36 स्थित बलबीर सिंह की रिहायश पर उनसे मिलने के बाद शाह सैक्टर-34 स्थित गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकेंगे।

इसके बाद शाह सैक्टर-33 स्थित चंडीगढ़ भाजपा के कार्यालय में पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे तथा देर रात 8:30 बजे अम्बाला एयरपोर्ट के लिए रवाना होने से पहले प्रसिद्ध धावक मिल्खा सिंह के सैक्टर-8 स्थित उनकी रिहायश पर उनसे मुलाकात करेंगे।

2019 की तैयारियों को लेकर BJP का मोगा प्रचार अभियान

गौरतलब है कि मिशन 2019 की तैयारियों को लेकर इन दिनों भाजपा मेगा प्रचार अभियान चला रही है। 'संपर्क फॉर समर्थन' के नाम से चल रहे इस अभियान के तहत ही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने योगगुरु रामदेव से  भी मुलाकात की थी, जिसके बाद शाह ने बुधवार को मुंबई में एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित से मुलाकात की थी हालांकि लता मंगेश्कर से भी मिलने की योजना थी, लेकिन ऐन वक्त पर लता मंगेश्कर की तबियत बिगड़ने पर मुलाकात रद्द कर दी। जिसके बाद शाह ने रात आठ बजे उद्धव ठाकरे से मुलाकात की।

इन दिनों भाजपा अध्यक्ष अमित शाह 'संपर्क फॉर समर्थन' के दौरान देश के प्रतिष्ठित लोगों से मिल रहे हैं। इससे पहले अमित शाह ने पूर्व सेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग, सुभाष कश्यप और पूर्व क्रिकेटर कपिल देव और उनकी पत्नी से उनके घर जाकर मुलाकात की थी।

क्या है संपर्क फॉर समर्थन

26 मई को मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर बीजेपी ने मेगा प्रचार अभियान 'समर्थन के लिए संपर्क' शुरू किया। इसके तहत पार्टी के चार हजार से अधिक नेता एक लाख लोगों से संपर्क करेंगे, जो अपने क्षेत्र में लोकप्रिय हैं ताकि अपने कार्यकाल के दौरान कार्यों का प्रसार कर सकें।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad