Advertisement

अवंतिका शिक्षकों को देती है प्रेरणा, जाने इस बार राष्ट्रीय पुरस्कार से किसे किया गया सम्मानित

दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित अवंतिका के राष्ट्रीय सम्मान समारोह में  (द प्राइड ऑफ...
अवंतिका शिक्षकों को देती है प्रेरणा, जाने इस बार राष्ट्रीय पुरस्कार से किसे किया गया सम्मानित

दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित अवंतिका के राष्ट्रीय सम्मान समारोह में  (द प्राइड ऑफ अवंतिका राष्ट्रीय पुरस्कार 2022) पहला पुरस्कार विवेक विहार अर्वाचीन स्कूल की प्राचार्यी डा उर्मिला शर्मा को दिया गया। संस्था की सचिव रजनी अग्रवाल के मुताबिक अवंतिका बच्चों की उन्नति के लिए हर साल पूरे देश में आयोजन करती है। प्रतियोगिता में हर साल दो लाख बच्चे भाग लेते हैं।

पुरस्कार विशिष्ट अतिथि अर्वाचीन स्कूल के निदेशक अनुरूप शर्मा ने वितरित किए। पुरस्कार पाने वालों में रेगीज फैडरिक (पुदूचेरी), हेमंत कुमार पांडया (निकाल, गुजरात), अंजू लूथरा (महाराष्ट्र), सिस्टर मलिका (दिल्ली), डा नीता सिंह (मथुरा), डा अफशाद अहमद (कर्नाटक), योगेश श्रीधर (गुजरात), सिस्टर डैफलिन (मेघालय), राजेश गुप्ता (हरिणाया), वैशाली सिंह (उत्तराखंड) शामिल हैं।

अवंतिका के नेशनल डायरेक्टर आनंद अग्रवाल ने बताया कि पुरस्कृत करने का मकसद प्रधानाचार्यों और अध्यापकों को उनके कर्तवयों की ओर ध्यान दिलाकर कार्य करने की प्रेरणा देना है। उन्होंने कहा कि देश की सुख समद्धि के लिए युवा पीढ़ी में अच्छे संस्कार होना जरूरी है। इससे वे अच्छे नागरिक व अच्छे इंसान बनते हैं। उन्होंने अवंतिका संगठन स्थापित करने के कारणों व इस संगठन के योगदान के बारे में भी जानकारी दी। संस्था के संजय अग्रवाल के मुताबिक, संस्था किसी भी तरह का सरकारी अऩुदान नहीं लेती है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad