Advertisement

चादरों की रस्‍सी बना भोपाल जेल से भागे सिमी के 8 आतंकी

भोपाल की केंद्रीय जेल से 8 सिमी आतंकी ड्यूटी पर तैनात हेड कॉन्स्टेबल को मारकर फरार हो गए। मारे गए हेड कॉन्स्टेबल की पहचान रमाशंकर के रूप में हुई है। फरार होने वाले सभी 8 आतंकी शेख मुजीब, खालिद, मजीद, अकील खिलजी, जाकिर, महबूब, अमजद और सलिख हैं। राज्य के गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि पूरे राज्य की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। जेल प्रबंधन की नाकामियों की वजह से आतंकियों ने इस घटना को अंजाम दिया। कार्रवाई करते हुए जेल के 5 अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है।
चादरों की रस्‍सी बना भोपाल जेल से भागे सिमी के 8 आतंकी

आतंकियों ने जेल में मिली चादरों की रस्‍सी बनाई और उसी के सहारे वे दीवार फांद गए। पूरे प्रदेश की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि इसमें से कुछ आतंकी वे भी हैं जो 2013 में खंडवा जेल से भागे थे। घटना रात करीब 3 बजे की है। आतंकियों पर देशद्रोह और अन्य कई संगीन मामले दर्ज है।

डीआईजी ने बताया कि उन्होंने पहले गार्ड को घेर कर अपने कब्जे में लिया और फिर स्टील की प्लेट से उसका गला काट कर उसे मार डाला। उन्होंने बताया कि विस्तृत जानकारी अभी आनी बाकी हैं। फरार कार्यकर्ताओं की खोज के लिए अभियान शुरु कर दिया गया है।

मुजीब शेख अहमदाबाद-बॉम्बे ब्लास्ट का मास्टर माइंड है, वो अहमदाबाद जुहापुरा का रहने वाला है। गुजरात एटीएस को भोपाल जेल से इसके भागे जाने कि खबर मिलने के बाद एजेंसी पूरी तरह अलर्ट है। गृह मंत्रालय की भी पूरे मामले पर नजर है। गृह मंत्रालय का आतंरिक सुरक्षा विभाग मामले पर नजर रखे हुए है। मध्य प्रदेश के पड़ोसी राज्यों को अलर्ट किया गया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad