Advertisement

जम्‍मू-कश्‍मीर: आग लगने से 10 मजदूरों की मौत

नए साल के पहले दिन जम्‍मू-कश्‍मीर के रामबन जिले में बेहद दर्दनाक हादसा हुआ। वहां भीषण आग लगने से एक सुरंग परियोजना में काम करने वाले 10 लोग मारे गए हैं। इनमें अधिकांश मजदूर हैं।
जम्‍मू-कश्‍मीर: आग लगने से 10 मजदूरों की मौत

जम्मू के आईजीपी दानिश राणा ने बताया, आज तड़के 1 बजे के आसपास रामबन जिले के चंद्रकोट इलाके में तलावास में एक सुरंग परियोजना में काम कर रहे मजदूरों के बैरकों में संभवत: शॉट सर्किट के कारण आग लग गई। उन्होंने बताया कि इस आग में दस लोग मारे गए जबकि चार अन्य घायल हो गए। घटना के समय सभी मज़दूर अपनी बैरकों में सो रहे थे।

पुलिस और प्रशासन ने बचाव अभियान चलाया और सभी शवों को निकाला जा चुका है। ये शव इतनी बुरी तरह झुलस गए थे कि इनकी पहचान संभव नहीं थी। राणा ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

रामबन के पुलिस अधीक्षक रनदीप कुमार ने बताया, ''हमने सभी शवों को बाहर निकाल लिया है। इनकी पहचान की कोशिश हो रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि आग किस वजह से लगी।" बताया जा रहा है कि हादसे में मारे गए मज़दूर पंजाब, हिमाचल और जम्मू कश्मीर के थे और एक प्राइवेट कंपनी के लिए सुरंग बनाने की परियोजना पर काम करते थे। 

 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad