Advertisement

पंजाब चुनाव: जानिए कौन हैं भगवंत मान, जिन्हें 'आप' ने बनाया है अपना सीएम उम्मीदवार

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को ऐलान किया कि पंजाब...
पंजाब चुनाव: जानिए कौन हैं भगवंत मान, जिन्हें 'आप' ने बनाया है अपना सीएम उम्मीदवार

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को ऐलान किया कि पंजाब विधानसभा चुनाव में भगवंत मान पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। 48 वर्षीय भगवंत मान संगरूर से लोकसभा सांसद हैं और आम आदमी पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख भी हैं।

गौरतलब हो कि केजरीवाल ने मुख्यमंत्री  के नाम की घोषणा 'मिस कॉल' अभियान के तहत की है। इस अभियान में 21.59 लाख प्रतिक्रियाएं मिली हैं, जिसमें से 99.3% लोग भगवंत मान को सपोर्ट करते नजर आए।

आइये जानते हैं भगवंत मान कौन हैं और इनका राजनीतिक सफर कैसा रहा है?

1. भगवंत मान का जन्म 17 अक्टूबर 1973 को  पंजाब के संगरूर जिले के संतोज गांव में हुआ। उनके घर का नाम जुगनू है। भगवंत मान मालवा क्षेत्र के संगरूर से सांसद हैं और कॉलेज ड्रॉपआउट भी हैं। कॉलेज से ड्राप होने के बाद, उन्होंने स्टैंडअप कॉमेडी में हाथ आजमाया और सफलता प्राप्त की।

2. नवभारत टाइम्स के अनुसार, भगवंत मान की शादी इंद्रप्रीत कौर से हुई थी, लेकिन 2015 में दोनों अलग हो गए। मान के दो बच्चे भी हैं। रिपोर्ट के अनुसार, एक साक्षात्कार में भगवंत मान ने बताया था कि वो राजनीति पर ज्यादा ध्यान देते थे, जिसके वजह से वो अपनी पत्नी को समय नहीं दे पा रहे थे। इसलिए वो और उनकी पत्नी आपसी सहमति से अलग हो गए।

3. भगवंत मान का राजनीतिक सफर की शुरुआत 2011 में हुई थी। उस वक्त वो मनप्रीत सिंह बादल की पीपुल्स पार्टी ऑफ पंजाब के टिकट से विधानसभा चुनाव लड़े थे, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

4. हालांकि 2014 में वो आप आदमी पार्टी में शामिल हुए और गृह जिले संगरूर से चुनाव जीतकर सांसद बने। 2019 के लोकसभा चुनाव में भी वो इसी सीट से सांसद बने।

5.  वर्ष 2017 में आम आदमी पार्टी ने उन्हें पंजाब यूनिट का अध्यक्ष बनाया। लेकिन विवादों के कारण उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया, लेकिन बाद में केजरीवाल के कहने पर उन्होंने वो पद स्वीकार्य कर लिया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad