Advertisement

500 रुपये के बदले मिल रही करोड़ों आधार कार्ड की गोपनीय जानकारी! कांग्रेस ने उठाए सवाल

आधार की गोपनीयता को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं। अब आधार कार्ड की गोपनीय जानकारी को लेकर बड़ा खुलासा...
500 रुपये के बदले मिल रही करोड़ों आधार कार्ड की गोपनीय जानकारी! कांग्रेस ने उठाए सवाल

आधार की गोपनीयता को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं। अब आधार कार्ड की गोपनीय जानकारी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। अंग्रेजी अखबार द ट्रिब्यून ने दावा किया है मात्र 500 रुपये देकर किसी भी शख्स की आधार से जुड़ी जानकारी को खरीद सकते हैं। इस खुलासे के बाद कांग्रेस समेत कई राजनीतिक दलों ने केन्द्र सरकार को कटघरे में खड़ा किया है।

500 रुपये दीजिए, 10 मिनट में सारी जानकारी लीजिए

खबर के अनुसार, यदि आपको आधार डेटा चाहिए तो बस पेटीएम के माध्यम से 500 रुपए देना होगा और 10 मिनट के भीतर सारी जानकारी आपको दे दी जाएगी। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एक रैकेट है जो कि गेटवे नाम के माध्यम से लॉग इन और पासवर्ड देगा। इसके बाद किसी का भी आधार नंबर उसमें डालने पर आपको उस नंबर पर उपलब्ध सारी जानकारियां मिल जाएगी।

UIDAI ने किया दावे को खारिज

UIDAI ने इस रिपोर्ट को खारिज किया है। UIDAI का कहना है कि यह गलत रिपोर्टिंग का मामला है। UIDAI ने कहा, “हम भरोसा देते हैं कि आधार डाटा की कोई चोरी नहीं हुई है और यह डाटा पूरी तरह सुरक्षित और संरक्षित है।”

विपक्ष ने लिया आड़े हाथ

इस मामले पर कांग्रेस सहित  कई राजनीतिक दलों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर लिखा है, “जिस योजना को यूपीए सरकार ने लोगों को विकास के दायरे में लागू करने के लिए चुना था, वह योजना अब एनडीए सरकार में आपके पहचान को चुराने का माध्यम बन ग है।”    

                                                                                                                             वहीं माकपा नेता सीताराम येचुरी ने लिखा है कि क्या अब इस पागलपन को बंद करने के लिए और सबूत चाहिए?

एक तरफ जहां सभी सरकारी लाभकारी योजनाओं के लिए आधार को अनिवार्य बनाने की कवायद तेज है। इस बीच निजता की सुरक्षा को लेकर सरकार नाकाम साबित होती दिख रही है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad