Advertisement

कर्नाटक का चुनाव येदियुरप्पा के नेतृत्व में लड़ा जाएगा: राजनाथ

गुजरात के बाद भाजपा का दूसरे राज्य के चुनावों के लिए मिशन शुरू हो गया है। शनिवार को प्रधानमंत्री...
कर्नाटक का चुनाव येदियुरप्पा के नेतृत्व में लड़ा जाएगा: राजनाथ

गुजरात के बाद भाजपा का दूसरे राज्य के चुनावों के लिए मिशन शुरू हो गया है। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नॉर्थ-ईस्ट में थे, वहीं गृहमंत्री राजनाथ सिंह आज साउथ में हैं।

राजनाथ सिंह ने आज कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक जनसभा को संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव की रूपरेखा के बारे में जनता को अवगत कराया। सिंह ने कहा कि कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव पार्टी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के नेतृत्व में लड़ा जाएगा।

राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार कर्नाटक के समुदायों को बांटना चाहती है। मुझे सूचना मिली कि यहां मुस्लिम समुदाय को आरक्षण के नाम पर बेवकूफ बनाया गया, हालांकि संविधान में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है, बाद में कोर्ट ने इसे निरस्त कर दिया।

बता दें कि 2016 में सीबीआई अदालत येदियुरप्पा, उनके दो बेटों और दामाद को अवैध खनन से जुड़े 40 करोड़ रूपये की रिश्वत के मामले में बरी कर दिया था। इस मामले के कारण येदियुरप्पा को वर्ष 2011 में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। येदियुरप्पा पर भ्रष्टाचार के और भी कई आरोप लग चुके हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad