Advertisement

सिस्टम फेल है, सभी कार्यकर्ता राजनैतिक काम छोड़ जन सहायता करें, अभी जिम्मेदार नागरिकों की जरूरत- राहुल गांधी

देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण की वजह से पूरा सिस्टम चरमरा गया है। मरीजों को अस्पतालों में बेड नहीं मिल...
सिस्टम फेल है, सभी कार्यकर्ता राजनैतिक काम छोड़ जन सहायता करें, अभी जिम्मेदार नागरिकों की जरूरत- राहुल गांधी

देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण की वजह से पूरा सिस्टम चरमरा गया है। मरीजों को अस्पतालों में बेड नहीं मिल रहे हैं तो जिसे मिल रहे हैं उसे ऑक्सीजन नहीं मिल रहा है। देश के हर हिस्से से डराने वाली तस्वीरें सामने आ रही है। इसको लेकर विपक्ष लगातार मोदी सरकार को घेरने का काम कर रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से लोगों की सहायता करने की अपील की है। रविवार को राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से राजनैतिक काम छोड़कर सिर्फ जन सहायता करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि देश का सिस्टम फेल हो चुका है। इस संकट में देश को जिम्मेदार नागरिकों की जरूरत है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को देशवासियों का दुख दूर करना चाहिए। 

राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा, “सिस्टम फेल है इसलिए ये जनहित की बात करना जरूरी है। इस संकट में देश को जिम्मेदार नागरिकों की जरूरत है। अपने कांग्रेस साथियों से मेरा अनुरोध है कि सारे राजनैतिक काम छोड़कर सिर्फ जन सहायता करें, हर तरह से देशवासियों का दुख दूर करें। कांग्रेस परिवार का यही धर्म है।“

सबसे पहले राहुल गांधी ने ही बीते सप्ताह बंगाल चुनाव को लेकर आयोजित रैलियों को रद्द करने का फैसला किया था। जिसके बाद वो कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। ये दौरा उस वक्त रद्द हुआ था जब राज्य में सिर्फ तीन चरण के चुनाव बाकी थे।

कोरोना वायरस ने देश में भयानक रूप ले लिया है। भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड 19 के 3,49,691 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,69,60,172 हुई। 2,767 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,92,311 हो गई है।  वहीं देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 26,82,751 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,40,85,110 है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad