Advertisement

#MeToo का असर, एआइबी से अलग हुए तन्मय भट्ट

#MeToo कैंपेन के तहत महिलाओं ने सेक्सुअल हैरेसमेंट के जो वाकये सार्वजनिक किए हैं उनका असर अब दिखने लगा...
#MeToo का असर, एआइबी से अलग हुए तन्मय भट्ट

#MeToo कैंपेन के तहत महिलाओं ने सेक्सुअल हैरेसमेंट के जो वाकये सार्वजनिक किए हैं उनका असर अब दिखने लगा है। अभिनेता रजत कपूर और लेखक चेतन भगत के माफी मांगने के बाद एआइबी से तन्मय भट्ट अलग हो गए हैं। उनके अलावा गुरसिमरन खंबा भी अब इसका हिस्सा नहीं होंगे।

तन्मय एआइबी के सबसे पॉपुलर चेहरे और सीईओ हैं। एआइबी ने बयान जारी कर कहा है कि सोशल मीडिया में शो के खिलाफ चल रहे कैंपेन और सह संस्थापक तथा सीईओ तन्मय भट्ट पर लगे आरोपों के कारण यह फैसला किया गया है। बयान में कहा गया है कि तन्मय और खंबा अब एआइबी या उससे जुड़े किसी भी काम का हिस्सा नहीं होंगे।

तन्मय और एआइबी का विवादों से पुराना नाता रहा है। तन्मय ने 2016 में लता मंगेशकर और सचिन तेंदुलकर की बातचीत का एक स्नैपचैट वीडियो बनाया था जो बेहद आपत्तिजनक था। हालांकि बाद में तन्मय ने माफी मांग ली थी। वहीं, एआइबी पर शुरुआत से ही अश्लीलता फैलाने के आरोप लगते रहे हैं। 

हाल ही में एआइबी के एक स्टैंड अप कॉमेडियन उत्सव चक्रवर्ती का स्कैंडल सामने आया था। उत्सव पर कई महिलाओं ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। जिसके बाद एआइबी से उसे निकाल दिया गया। बताया जा रहा है कि जिस लड़की ने उत्सव चक्रवर्ती पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं उसके बारे में तन्मय भट्ट को पूरी जानकारी थी। 

इसी तरह सोमवार को एक लड़की ने खंबा पर 2015 और 2016 के बीच यौन उत्पीड़न का आरोप लगाए। दो अलग-अलग बार खंबा ने महिला के साथ जबरदस्ती की और महिला को उसे धक्का देकर दूर करना पड़ा। उसके बाद खंबा ने महिला को कॉल कर परेशान करना शुरू किया। एआइबी ने अपने बयान में कहा है कि वो कंपनी में इस तरह का वातावरण नहीं चाहते हैं, इसलिए तुरंत कार्रवाई की है। 

तन्मय भट्ट और रोहन जोशी के कुछ ट्वीट को लेकर भी विवाद है। गायिका सोनम महापात्रा ने ट्वीट के स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा है, “फनी रेस के टॉप रनर्स सचमुच फनी नहीं हैं, क्या ऐसा है? क्या ये फनी हैं? ये ट्वीट्स किसी भी लिहाज से ठीक नहीं हैं। क्या महिलाओं को हमेशा डाउनग्रेड करना जरूरी है?” 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad