Advertisement

भूमि अध्यादेश के खिलाफ प्रदर्शन में सोनिया

भूमि अध्यादेश के खिलाफ संसद के अंदर और बाहर विरोध जारी है। आज कांग्रेस पार्टी ने जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी इसमें हिस्सेदारी की।
भूमि अध्यादेश के खिलाफ प्रदर्शन में सोनिया

सरकार पर दबाव बढ़ाते हुए कांग्रेस नेता आज सड़कों पर उतरे और भूमि अधिग्रहण कानून के खिलाफ यह कहते हुए प्रदर्शन किया कि यह किसानों के हितों के खिलाफ है।

जंतर मंतर पर यह प्रदर्शन अन्ना हजारे के दो दिवसीय प्रदर्शन के बाद हुआ है जिन्होंने भूमि अध्यादेश के साथ ही राजग सरकार द्वारा प्रस्तावित विधेयक के खिलाफ विरोध जताया था।

कांग्रेस के राजबब्बर ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा, विधेयक किसान विरोधी है। हम इसे स्वीकार नहीं करेंगे। सरकार को किसानों के हितों की अवश्य रक्षा करनी चाहिए।

प्रदर्शन करने वालों में कांग्रेस नेता जयराम रमेश, दिग्विजय सिंह और सुबोध कांत सहाय समेत अन्य शामिल थे।

कांग्रेस ने इस मुद्दे पर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि संप्रग सरकार के 2013 में लाए गए भूमि अधिग्रहण कानून को हटाकर लाया जा रहा विधेयक किसान विरोधी और बीमार सोच वाला है।

पार्टी ने उल्लेख किया है कि भूमि विधेयक पर उसका विरोध समझौता योग्य नहीं है और इसका वापस लिया सुनिश्चित किये जाने तक वह किसी भी हद तक जाएगी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad