Advertisement

कोरोना का असर: इन राज्यों में एंट्री के लिए नेगेटिव आरटी-पीसीआर टेस्ट जरूरी

देश में कोरोना की बेकाबू होती रफ्तार के बाद कई राज्यों में महाराष्ट्र, बेंगलुरु, गुजरात, केरल, मध्य...
कोरोना का असर: इन राज्यों में एंट्री के लिए नेगेटिव आरटी-पीसीआर टेस्ट जरूरी

देश में कोरोना की बेकाबू होती रफ्तार के बाद कई राज्यों में महाराष्ट्र, बेंगलुरु, गुजरात, केरल, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से आने वाले लोगों के लिए कोविड-19 टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है। कई राज्यों में आने वाले यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर परीक्षण अनिवार्य कर दिया गया है। खासकर जो हवाई यात्रा कर रहे हैं।

देश में इन राज्यों में जाने के लिए आपको चाहिए आरटी-पीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट-

1. राजस्थान

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान सरकार ने कोविड-19 मामलों में बढ़ोत्तरी के बीच एक नई गाईडलाइन जारी की है। जिसमें राज्य में प्रवेश करने वालों के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट कराना अनिवार्य कर दिया गया है। कक्षा 1 से 9 तक के सभी स्कूलों को अगले आदेश तक बंद कर दिया है। डीएम अपने संवंधित जिलों में रात्रि कर्फ्यू लगा सकते हैं, लेकिन उन्हें रात 8 बजे से पहले और 6 बजे के बाद कर्फ्यू लगाने के लिए सरकार की अनुमति लेनी होगी।

2. महाराष्ट्र

गुजरात, दिल्ली-एनसीआर, गोवा, राजस्थान और केरल से महाराष्ट्र की यात्रा करते समय यात्रियों को  नेगेटिव आरटी-पीसीआर टेस्ट आवश्यक हो गया है और यह सभी यात्रियों पर लागू होता है। हवाई यात्रियों के लिए 72 घंटे के पहले की रिपोर्ट लाना अनिर्वाय है।

3. कर्नाटक

महाराष्ट्र से केरल जाने वालों के लिए कोविड-19 की नेगेटिव रिपोर्ट अब आवश्यक है। यह सभी तरह की यात्रा के लिए लागू है। हवाई यात्रा के लिए रीक्षण रिपोर्ट उड़ान से 72 घंटे पहले की होनी चाहिए।

4. उत्तराखंड

उत्तराखंड में महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से आने वाले लोगों के लिए कोविड -19 परीक्षण अनिवार्य है। देहरादून के जिलाधिकारी ने कहा, "महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कोविड -19 मामलों के बढ़ने के कारण, इन राज्यों के यात्रियों को राज्य की सीमाओं, रेलवे स्टेशनों और देहरादून हवाईअड्डे पर उत्तराखंड आगमन पर परीक्षण से गुजरना पड़ेगा।"

5. मणिपुर

महाराष्ट्र और केरल से आने वाले यात्रियों के लिए कोविड -19 परीक्षण अनिवार्य है। यह 24 फरवरी से हवाई मार्ग से आने वाले यात्रियों पर लागू है।

6. असम

किसी भी तरह की यात्रा के बाद असम में आने वाले सभी यात्रियों को स्वैब या एंटीजन टेस्ट कराना आवश्यक हो गया है।

7. जम्मू-कश्मीर

श्रीनगर पहुंचने वाले सभी राज्यों के यात्रियों को एक नेगेटिव आरटी-पीसीआर परीक्षण अनिवार्य हो गया है। मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा जैसे राज्यों में यात्रियों की नेगेटिव आरटी-पीसीआर परीक्षण आवश्यक है।

8. छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सरकार ने अधिकारियों को किसी भी तरीकों के माध्यम से राज्य में बाहर से आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग करने के लिए कहा है। अधिकारियों से कहा गया है कि वे रायपुर और जगदलपुर हवाई अड्डों पर यात्रियों के लिए विशेष रूप से दिल्ली और मुंबई से आने वाले यात्रियों के लिए कोविड -19 स्क्रीनिंग से संबंधित एसओपी का कड़ाई से पालन करें।

इसके अलावा महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेश से छत्तीसगढ़ आने वाले लोगों को रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंड और राज्यों के सीमा पर जांच की जानी चाहिए।

9. गुजरात

गुजरात में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए राज्य सरकार ने महाराष्ट्र सहित अन्य पड़ोसी राज्यों से आने वाले लोगों को सड़कों के माध्यम से जांच करने के लिए सीमा चौकियों की स्थापना की है। एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि गुजरात में आने वाले लोगों पर कोरोनो वायरस परीक्षण करने का निर्णय महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश जैसे पड़ोसी राज्यों में कोविड -19 मामलों में निरंतर वृद्धि को देखते हुए लिया गया है।

10. मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश सरकार ने महाराष्ट्र से आने वाले लोगों के लिए थर्मल स्क्रीनिंग अनिवार्य करने का आदेश जारी किया है। गृह विभाग ने 22 फरवरी 2021 के एक आदेश में भोपाल, इंदौर, होशंगाबाद, बैतूल, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर, अलीराजपुर और महाराष्ट्र की सीमा से लगे जिलों के कलेक्टरों को जिला संकट की बैठक बुलाने को कहा है। 

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad