Advertisement

सहारनपुर में प्रियंका का मोदी पर वार, किसानों से कहा- पूंजीपतियों के लिए बनाया ये कानून

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक बार फिर कृषि कानूनों को लेकर केंद्र पर निशाना साधा है।...
सहारनपुर में प्रियंका का मोदी पर वार, किसानों से कहा- पूंजीपतियों के लिए बनाया ये कानून

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक बार फिर कृषि कानूनों को लेकर केंद्र पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी आज किसान महापंचायत को संबोधित करने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर पहुंची थी। जहां उन्होंने कृषि कानूनों को "राक्षस" की तरह बताया है। उन्होंने कहा कि कृषि कानून पूंजीपतियों के लिए बनाया कानून है। जो बड़े-बड़े खरबपतियों को लाभ पहुंचाएगा।

प्रियंका ने अपने संबोधन में मोदी सरकार को निशाना साधते हुए कहा, "जो 3 कृषि कानून सरकार ने बनाए हैं वो राक्षस रूपी कानून हैं जो किसानों को मारना चाहते हैं। पहला कानून भाजपा के नेतृत्व के पूंजीपति मित्रों के लिए जमाखोरी के दरवाजे खोलेगा। उन्होंने आगे कहा कि 1955 में, जवाहरलाल नेहरू ने जमाखोरी के खिलाफ कानून बनाया था, लेकिन इस कानून को भाजपा सरकार ने खत्म कर दिया है। यह नया कानून 'अरबपतियों' की मदद करेगा।' इसके साथ ही प्रियंका ने किसानों से कहा कि यह आपकी जमीन का आंदोलन है, आप पीछे मत हटिए, हम आपके साथ हैं।"

बता दें, उत्तर प्रदेश की प्रभारी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज कार्यक्रम की शुरुआस से पहले शिवालिक पहाड़ियों में स्थित मां शाकुंभरी सिद्ध पीठ मंदिर में पूजा-अर्चना कर देवी मां का आशीर्वाद लिया। उन्होंने परंपरा के अनुसार शाकुम्बरी देवी से पहले भूरा महादेव के दर्शन किए। उसके बाद प्रियंका रायपुर स्थित हजरत रायपुरी की दरगाह पर पहुंची और उन्होंने चादर चढ़ाई। रायपुर से वह सीधे चिलकाना-सुल्तानपुर के सभा स्थल पर पहुंची। रास्ते में जगह-जगह उत्साहित भीड़ ने कांग्रेस महासचिव का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad