Advertisement

ओबामा को पीछे कर सोशल मीडिया के सरताज होंगे पीएम मोदी

सोशल मीडिया पर अमेरिका के राष्‍ट्रपति बराक ओबामा के बाद यदि किसी को सबसे अधिक फॉलो किया जाता है, तो वो है हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। मोदी अभी कम से कम तीन साल और इस पद पर बने रहेंगे जबकि ओबामा का कार्यकाल अागामी छह माह में खतम होने वाला है।
ओबामा को पीछे कर सोशल मीडिया के सरताज होंगे पीएम मोदी

लिहाजा सोशल मीडिया में पीएम नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से भी आगे निकलने वाले हैं। 8 सालों के कार्यकाल के दौरान ओबामा अब जल्द ही अपना पद छोड़ने वाले हैं, अब ऐसे में मोदी शिखर पर पहुंच सकते है।

भारत में लोकसभा चुनाव 2019 में होने है। उससे पहले दुनिया में सोशल मीडिया के टॉप पर पहुंचने वाले नेताओं में मोदी सबसे ऊपर हो सकते है। मोदी के नाम पहले ही कई सोशल मीडिया रिकॉर्ड है। 2014 के लोकसभा चुनाव जीतने पर उनका ट्वीट 'भारत जीत गया है' अभी भी देश में सबसे अधिक फॉरवर्ड किया जाने वाला ट्वीट है। 

सोशल मीडिया पर मोदी की मौजूदगी आसानी से नजरअंदाज नहीं की जा सकती। उनके पास अपना मोबाइल ऐप है, जिसे 20 लाख लोग डाउनलोड कर चुके हैं। यह आंकड़ा किसी देश के नेता या देश के प्रमुख के तौर पर सबसे अधिक हैं। मोदी द्वारा किए गए ट्वीट्स को एक माह में करीब 10.7 लाख लोग देखते हैं।

केवल जुलाई में ही नरेंद्र मोदी मोबाइल ऐप पर लगभग दो लाख यूनीक विजिटर्स एक्टिव थे। इस ऐप को रोजाना करीब एक लाख विजिट मिलते हैं। मोदी के फेसबुक पेज को 3.5 करोड़ लाइक्स और ट्विटर पेज को 2.1 करोड़ लोग फॉलो करते हैं, जबकि ओबामा के पास फेसबुक पर 4.9 करोड़ लाइक्स और ट्विटर पर 7.6 करोड़ फॉलोअर्स हैं, लेकिन जनवरी में ओबामा अपना पद छोड़ रहे है। ऐसे में सवाल है कि क्या मोदी उनसे आगे निकले सकते हैं?

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad