Advertisement

अमिताभ कांत होंगे जी-20 के नए शेरपा, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की लेंगे जगह

नीति आयोग के पूर्व मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमिताभ कांत जी-20 देशों के नए शेरपा होंगे। वे केंद्रीय...
अमिताभ कांत होंगे जी-20 के नए शेरपा, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की लेंगे जगह

नीति आयोग के पूर्व मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमिताभ कांत जी-20 देशों के नए शेरपा होंगे। वे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का स्थान लेंगे। भारत को जी-20 देशों के अध्यक्ष का पद मिलने वाला है, ऐसे में उसके लिए एक पूर्णकालिक शेरपा की जररूत है। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों के मुताबिक, भारत को इस साल के अंत तक जी-20 देशों का अध्यक्ष पद मिलने वाला है। देश के विभिन्न हिस्सों में होने वाली बैठकों के लिए बहुत वक्त चाहिए, गोयल इतना वक्त देने में असमर्थ है, क्योंकि उनके पास कई अहम जिम्मेदारियां हैं। गोयल को शेरपा बनाए जाने के बाद राज्यसभा के नेता की अहम जिम्मेदारी भी दे दी गई थी। उनके पास वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय, एफटीए, डब्ल्यूटीओ, काफेड, टैक्सटाइल्स जैसी अन्य जिम्मेदारी भी है।

एक सूत्र ने कहा कि केंद्रीय मंत्री गोयल के पास मोदी कैबिनेट में कई विभागों का प्रभार है। इसमें उनका काफी समय लगता है। इसके अलावा उन्हें राज्यसभा के नेता जैसे अन्य महत्वपूर्ण पद भी सौंपा गया है।

बता दें कि अमिताभ कांत लगभग छह साल तक नीति आयोग के सीईओ रहे और पिछले महीने उनका विस्तारित कार्यकाल भी पूरा हो चुका है। केरल कैडर के आईएएस अधिकारी कांत इससे पहले औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग (डीआईपीपी) के सचिव थे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad