Advertisement

सेना में महिलाओं की युद्धक भूमिका नहीं होगी

रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने सुरक्षा कारणों से सशस्त्र बलों में कॉम्बेट अभियानों के लिए महिलाओं की भर्ती करने से इंकार किया है लेकिन कहा कि अन्य संचालन क्षेत्रों से जुड़ने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा।
सेना में महिलाओं की युद्धक भूमिका नहीं होगी

शत्रु सुरक्षा बलों द्वारा बंधक बना लिए जाने पर यातना दिए जाने की आशंका का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, नहीं। अगर युद्ध अभियान में महिला सैनिक को कैदी बना लिया जाए तो क्या होगा।

हालांकि, उन्होंने कहा कि महिलाओं को युद्धक भूमिका छोड़कर सैन्य बल के अन्य संचालन क्षेत्रों से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। पुणे के निकट खड़कवासला स्थित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) में पासिंग आउट परेड के इतर संवाददाताओं को संबोधित करते हुए पर्रिकर ने कहा कि विभिन्न चरणों में उनकी संख्या में बढ़ोतरी होगी। सुरक्षा बलों में अधिकारियों की कमी पर उन्होंने कहा कि भर्तियां हो रही हैं और अंतर घट रहा है। पहले 11 हजार अधिकारियों की कमी थी जो अब 7 हजार पर आ गया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad