Advertisement

देश में कोरोना के 2 लाख 87 हजार मामले, 8,107 ने दम तोड़ा, पिछले 24 घंटे में 357 लोगों ने गंवाई जान

देश में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। covid19india.org के मुताबिक, अब तक 2,87,155 मामलों की...
देश में कोरोना के 2 लाख 87 हजार मामले, 8,107 ने दम तोड़ा, पिछले 24 घंटे में 357 लोगों ने गंवाई जान

देश में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। covid19india.org के मुताबिक, अब तक 2,87,155 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। वहीं 8,107 मौतें हुई हैं। फिलहाल सक्रिय मामलों की संख्या 1,38,054 है और 1,40,979 लोग ठीक हो चुके हैं। देश की राजधानी दिल्ली में भी हालात गंभीर होते जा रहे हैं। दिल्ली में एक दिन के भीतर 1,501 मामले पाए गए हैं और 48 लोगों की मौतें हुई हैं।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, भारत में पिछले 24घंटों में सबसे ज़्यादा 9,996 मामले सामने आए, 357 मौतें हुईं। अब कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2,86,579 है, जिसमें 1,37,448 सक्रिय मामले, 1,41,029 ठीक/ डिस्चार्ज/विस्थापित हो चुके मामले और 8,102 मौतें शामिल हैं।

दिल्ली में एक दिन में 48 मौतें

एक दिन के भीतर दिल्ली में 1,501कोरोना पॉजिटिव केस, 384 ठीक/ डिस्चार्ज / माइग्रेटेड और 48 मौतें रिपोर्ट हुईं। राष्ट्रीय राजधानी में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 32,810 हो गई जिनमें 12,245 ठीक/ डिस्चार्ज/माइग्रेटेड और 984 मौतें शामिल हैं।

महाराष्ट्र में और 149 ने दम तोड़ा, मुंबई में 97 मौतें

महाराष्ट्र में 3,254 नए कोविड19 पॉजिटिव मामले और 149 मौतें रिपोर्ट हुईं। 1,879 लोगों को ठीक होने के बाद आज छुट्टी दे दी गई। राज्य में कुल पॉजिटिव मामले बढ़कर 94,041 हो गए जिनमें 44,517 डिस्चार्ज और 3,438 मृतक लोग शामिल हैं। वहीं मुंबई में 1,567 से अधिक मामले और 97 मौतें रिपोर्ट हुईं। शहर में कुल मामलों की संख्या अब 52,445 है जिसमें 23,693 ठीक/ डिस्चार्ज, 26,897 सक्रिय मामले और 1,855 मौतें शामिल हैं।

तेलंगाना में और 8 की मौत

तेलंगाना में आज 191 अधिक कोविड19 मामले और 8 मौतें रिपोर्ट हुईं। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 4,111 है जिसमें 1,817 डिस्चार्ज, 2,138 सक्रिय मामले और 156 मौतें शामिल हैं।

मध्य प्रदेश में 200 नए मामले

मध्य प्रदेश में आज 200 से अधिक कोविड19 मामले और 7 मौतें रिपोर्ट हुईं। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 10,049 है जिसमें 6,892 बरामद, 2,730 सक्रिय मामले और 427 मौतें शामिल हैं।

राजस्थान में और 4 ने गंवाई जान

राजस्थान में रात 8:30 बजे तक 355  मामले और 4 मौतें दर्ज़ हुईं। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 11,600 है जिनमें 2,772 सक्रिय मामले और 259 मौतें शामिल हैं।

पश्चिम बंगाल में 24 घंटों में 17 मौतें

पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटों में 343 और कोविड19 मामले और 17 मौतें रिपोर्ट हुईं। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 9,328 है जिसमें 5,117 सक्रिय मामले, 3,779 डिस्चार्ज और 432 मौतें शामिल हैं।

गुजरात में 510 नए केस, 34 मौतें

पिछले 24 घंटों में गुजरात में 510 और कोविड19 मामले और 34 मौतें रिपोर्ट हुईं। राज्य में कुल मामले अब 21,554 हैं जिनमें 14,743 ठीक/डिस्चार्ज और 1,347 मौतें शामिल हैं।

हरियाणा में और 7 ने दम तोड़ा

आज हरियाणा में 370 और कोविड19 मामले और 7 मौतें दर्ज़ हुईं। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 5,579 है जिसमें 2,188 डिस्चार्ज/ ठीक, 3,339 सक्रिय मामले और 52 मौतें शामिल हैं।

तमिलनाडु में 1,927 नए मामलों की पुष्टि

तमिलनाडु में 1,927 कोविड19 मामले और 19 मौतें दर्ज़ हुईं। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 36,841 है जिसमें 17,179 सक्रिय मामले, 19,333 डिस्चार्ज और 326 मौतें शामिल हैं।

कर्नाटक में 120 से ज्यादा केस

पिछले 24 घंटों में कर्नाटक में 120 से अधिक कोविड19 मामले और 3 मौतें रिपोर्ट हुईं। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 6,041 है जिनमें 3,108 सक्रिय मामले, 2,862 डिस्चार्ज और 71 लोगों की मौत (2 गैर-कोरोना कारणों से) हो चुकी है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad