Advertisement

भारत माता की जय कहकर आखिरी दिन छा गए जावेद अख्तर

राज्यसभा में अपनी सदस्यता के आखिरी दिन बतौर मनो‌नीत सदस्य कवि और लेखक जावेद अख्तर भारत माता के जयकारे के साथ छा गए। दरअसल, एमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी के उस बयान पर उन्होंने ‌निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि संविधान अगर भारत माता की जय बोलने के लिए नहीं कहता तो शेरवानी पहनने के लिए भी नहीं कहता।
भारत माता की जय कहकर आखिरी दिन छा गए जावेद अख्तर

उच्च सदन में बिताए अपने यादगार पलों को कीमती बताते हुए कहा कि धर्मनिरपेक्षता के बिना लोकतंत्र संभव नहीं है। उन्होंने ओवैसी का नाम लिए बिना कहा कि वह कहते हैं कि वह भारत माता की जय नहीं बोलेंगे क्योंकि संविधान में ऐसा करने के लिए नहीं कहा गया है लेकिन क्या संविधान उन्हें शेरवानी पहनने की भी इजाजत देता है। राज्यसभा में ‌अपने बिताए छह वर्षों के खट्टे-मीठे अनुभवों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘दुनिया के तमाम देशों में सरकारें हैं लेकिन जहां विपक्ष है वहीं लोकतंत्र की ताकत दिखती है। आजादी के बाद देश की सबसे बड़ी उपलब्धि देश में गहरी जड़ें जमा चुका लोकतंत्र की ताकत ही है।’

जावेद अख्तर ने कहा, ‘हमें अपने संविधान का शुक्रगुजार होना चाहिए जिसने हमें मजबूत लोकतंत्र दिया है।’ उन्होंने केंद्र सरकार से भी अपील की कि वह देश की युवा ताकत को पहचाने और देश के विकास की ज्यादा संभावनाएं तलाशें।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad