Advertisement

किसानों के भारत बंद का असर: महाराष्ट्र-बंगाल में रोकी रेल, सिंधु बॉर्डर पर डटे प्रदर्शनकारी किसान

केंद्र द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का हल्लाबोल जारी है। आज किसानों ने भारत बंद...
किसानों के भारत बंद का असर: महाराष्ट्र-बंगाल में रोकी रेल, सिंधु बॉर्डर पर डटे प्रदर्शनकारी किसान

केंद्र द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का हल्लाबोल जारी है। आज किसानों ने भारत बंद का आह्वान किया है। लिहाजा भारत बंद का असर पूरे देश में देखने को मिल रहा है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल समेत देश के विभिन्न हिस्सों में किसानों का रोष देखने को मिल रहा है।

 

 महाराष्ट्र में स्वाभिमानी शेतकारी संगठन ने भारत बंद के तहत रेल रोककर विरोध जताया। इस दौरान बुलढाणा के मलकापुर में आज एक ट्रेन को रोक दिया।  बाद में उन्हें पुलिस ने पटरियों से हटा दिया और हिरासत में ले लिया।

 उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किसानों के भारत बंद के समर्थन में प्रयागराज में रेल रोकी।

कृषि कानूनों के खिलाफ आज 13वें दिन भी किसान प्रदर्शनकारी सिंघु बॉर्डर पर डटे हुए हैं।

  आंध्र प्रदेश: कृषि कानूनों के खिलाफ बुलाए गए भारत बंद के समर्थन में विशाखापट्टनम में लेफ्ट पार्टियों ने विरोध प्रदर्शन किया।

 पश्चिम बंगाल: कोलकाता में भारत बंद के समर्थन में विरोध प्रदर्शन कर रही लेफ्ट पार्टियों ने जादवपुर में रेल रोकी।

 पंजाब: अमृतसर में भारत बंद के समर्थन में दुकानें बंद दिखीं। किसान मज़दूर संघर्ष कमेटी के महासचिव ने बताया, "दुकानें लगभग बंद हैं, इमरजेंसी सेवा बहाल है। लोग अपने मन से शटर बंद कर रहे हैं।"  

 कर्नाटक: किसानों के भारत बंद के समर्थन में बेंगलुरु में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad