Advertisement

मेमन की फांसी पर 22 लाख का खर्च

महाराष्ट्र सरकार ने राज्यपाल को इस नोटिंग के साथ फाइल भेजी है कि मेमन की नयी दया याचिका में कोई नया बिंदु नहीं उठाया गया है।
मेमन की फांसी पर 22 लाख का खर्च

मुंबई। नागपुर जेल में याकूब मेमन को फांसी देने की तैयारी चल रही है। महाराष्ट्र सरकार ने नागपुर जेल में फांसी की तैयारी के लिए 22 लाख रूपये आवंटित किये हैं। एक सरकारी प्रस्ताव में कहा गया है कि गृह विभाग ने जेल के फांसी यार्ड में खुले स्थान के उपर छत जैसी लोहे की ग्रिल लगाने के लिए 22,99,719 रूपया आवंटित किया है। उच्चतम न्यायालय में मेमन की क्यूरेटिव याचिका खारिज हो जाने के बाद नागपुर जेल में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए जा रहे हैं, मेमन को यहीं रखा गया है। 1993 मुंबई विस्फोट मामले के दोषी याकूब मेमन को 30 जुलाई को यहां फांसी दी जानी है। 

 

राज्यपाल को दया याचिका खारिज करने की सलाह

याकूब मेमन की दया याचिका राज्यपाल के पास है। महाराष्ट्र के कानून और न्याय विभाग ने राज्यपाल को इस नोटिंग के साथ फाइल भेजी है कि मेमन की नयी दया याचिका में कोई नया बिंदु नहीं उठाया गया है। महाराष्ट्र सरकार ने राज्यपाल को जानकारी दी है कि पिछले राज्यपाल ने भी मेमन की दया याचिका खारिज कर दी थी। 

इस पर महाराष्ट्र के राज्यपाल विद्यासागर राव ने गृह और कानून विभाग के अधिकारियों से राय-मशविरा किया। राज्यपाल ने अतिरिक्त मुख्य सचिव(गृह) केपी बख्शी, कानून और न्याय से जुड़े अधिकारी और एडवोकेट जनरल अनिल सिंह को परामर्श के लिए बुलाया। बातचीत के बाद अधिकारियों ने जानकारी दी कि “कोई फैसला नहीं लिया गया है। ये मामला राज्यपाल के अधीन है।“ हालांकि इससे पहले राज्यपाल ने संकेत दिए थे कि वो सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के साथ ही जाएंगे और निर्धारित समय पर मेमन को फांसी दी जाएगी।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad