Advertisement

पूर्व कैबिनेट सचिव टीएसआर सुब्रमण्यम का निधन

पूर्व कैबिनेट सचिव टीएसआर सुब्रमण्यम हमारे बीच नहीं रहे। वह एक महीने से बीमार चल रहे थे और आज सुबह...
पूर्व कैबिनेट सचिव टीएसआर सुब्रमण्यम का निधन

पूर्व कैबिनेट सचिव टीएसआर सुब्रमण्यम हमारे बीच नहीं रहे। वह एक महीने से बीमार चल रहे थे और आज सुबह उनका 79 साल की उम्र में निधन हो गया। सुब्रमण्यम उत्तर प्रदेश कैडर की भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1961 बैच के अधिकारी थे। वह 1 अगस्त 1996 से 1 मार्च 1998 तक कैबिनेट सचिव रहे थे। उन्हें कपड़ा मंत्रालय में सचिव भी बनाया गया था। बाद में उन्होंने कई सरकारी समितियों का भी नेतृत्व किया। उन्होंने शिक्षा और पर्यावरण पर काफी काम किया और वह कई पुस्तकों के लेखक भी थे।

पूर्व कैबिनेट सचिव टीएसआर सुब्रमण्यम की अध्यक्षता में कुछ वर्ष पहले नयी शिक्षा नीति बनाने के लिए एक समिति बनी थी। उस समिति ने अपनी रिपोर्ट भी दे दी। यह बात अलग है ‌कि उस रिपोर्ट पर अब तक अमल भी नहीं हुआ और एक नयी समिति बन गयी।


 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad