Advertisement

दिल्ली: कांगो के युवक की हत्या मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के वसंतकुंज इलाके में शुक्रवार को ऑटोरिक्शा लेने को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों ने कांगो के 23 वर्षीय युवक की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। इस में शामिल लोगों की पहचान का दावा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दिल्ली: कांगो के युवक की हत्या मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के बेहद पॉश माने जाने वाले वसंत कुंज इलाके में शुक्रवार की देर रात एक ऑटो के लिए हुए मामूली विवाद में कांगो के एक युवक की कुच लोगों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। युवक की पहचान मासोंदा केतांदा ओलिवर के तौर पर हुई है। वह छात्र वीजा पर 2012 में भारत आया था। ओलिवर साउथ एक्सटेंशन में किराये के मकान में रह रहा था। वह दिल्ली में ही एक निजी संस्थान में फ्रेंच भाषा पढ़ा रहा था। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को संलिप्त बताते हुए शनिवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) ईश्वर सिंह ने बताया कि मोबीन आजाद सैफी (23) नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है तथा दो अन्य आरोपी मुकेश और प्रकाश फरार हैं। उनको पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

मिली जानकारी के अनुसार ओलिवर पर कई बार पत्थर से वार किया गया जिससे उसके सिर में गहरी चोट आई। ओलिवर को बचाने के लिए मौके पर पहुंचे उसके मित्रों और इलाके में रहने वाले दूसरे अफ्रीकी नागरिकों ने आरोप लगाया कि ओलिवर पर नस्ली आधार पर हमला किया गया। हालांकि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने इन आरोपों से इंकार किया और दावा किया कि यह घटना घृणा अपराध नहीं है। सिंह ने कहा, एक ऑटो रिक्शा लेने को लेकर ओलिवर और युवकों के बीच लड़ाई हुई। पुलिस ने बताया कि यह घटना कल रात तकरीबन पौने ग्यारह बजे वसंतकुंज के किशनगढ़ इलाके में उस समय हुई जब एम टी ओलिवर की तकरार तीन लोगों के एक समूह से हो गई।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad